{"_id":"64d0552f8be9b29f6203ef35","slug":"an-infiltration-bid-was-foiled-along-loc-in-the-general-area-of-degwar-terwan-in-poonch-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो दिन में तीन आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो दिन में तीन आतंकी ढेर
Mon, 07 Aug 2023 12:19 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:19 PM IST
सार
पुंछ के देगवार टेरवान क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को कुपवाड़ा में एक घुसपैठिये को ढेर किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा पर 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लगातर दूसरे दिन प्रदेश में सीमा पार से होने वाली घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने विफल किया है। सोमवार अलसुबह को जम्मू संभाग के जिला पुंछ के देगवार टेरवान क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन
एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ में देगवार टेरवान के सामान्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। एक आतंकवादी तुरंत मारा गया। दूसरे आतंकवादी ने वापस भागने की कोशिश की। लेकिन जांबाज सैनिकों ने उसे भी ढेर कर दिया।
विज्ञापन
सेना अधिकारी ने बताया कि पुंछ में रात दो बजे के करीब देगवार तेरवा के सामान्य क्षेत्र में दो संदिग्धों को नियंत्रण रेखा के पार घूमते देखा गया, जिन्हें रुकने के लिए कहा गया। इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गए।
उधर, रविवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में भारतीय सेना और कुपवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा कि सीमा रेखा के पार घुसपैठ की कोशिश करते समय एक आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया।