फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two terrorists gunned down as security forces foil infiltration bid in Poonch

J&K: 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो दिन में तीन आतंकी ढेर

Mon, 07 Aug 2023 12:19 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

पुंछ के देगवार टेरवान क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले रविवार को कुपवाड़ा में एक घुसपैठिये को ढेर किया गया।

विज्ञापन
Two terrorists gunned down as security forces foil infiltration bid in Poonch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लगातर दूसरे दिन प्रदेश में सीमा पार से होने वाली घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने विफल किया है। सोमवार अलसुबह को जम्मू संभाग के जिला पुंछ के देगवार टेरवान क्षेत्र में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।

विज्ञापन


एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ में देगवार टेरवान के सामान्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन


भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। एक आतंकवादी तुरंत मारा गया। दूसरे आतंकवादी ने वापस भागने की कोशिश की। लेकिन जांबाज सैनिकों ने उसे भी ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना अधिकारी ने बताया कि पुंछ में रात दो बजे के करीब देगवार तेरवा के सामान्य क्षेत्र में दो संदिग्धों को नियंत्रण रेखा के पार घूमते देखा गया, जिन्हें रुकने के लिए कहा गया। इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गए।


उधर, रविवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में भारतीय सेना और कुपवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा कि सीमा रेखा के पार घुसपैठ की कोशिश करते समय एक आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed