जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और पहलगाम जिले में रविवार की शाम 6.56 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्चर स्केल पर 4 आंकी गई है। दहशतजदा लोग घरों से बाहर खुले मैदान में निकल आए। हालांकि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं हैं। भूकंप का केंद्र पहलगाम से 65 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में जमीन के दस किलोमीटर अंदर था।
इससे पहले शनिवार की सुबह भी दोनों स्थानों पर 4.1 की तीव्रता के झटके लगे थे। इस इलाके में लगातार भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में हैं। शनिवार अलसुबह भी भूकंप के झटके लगे थे। लगातार दो दिन से भूकंप आने से लोगों में दहशत है। पिछले तीन माह से जम्मू-कशमीर और लद्दाख प्रदेशों में लगातार भूकंप के झटके लगने से लोग आशंकाग्रस्त हैं।
An earthquake with a magnitude of 4.0 on the Richter Scale, hit Jammu and Kashmir today at 6:56 pm: National Centre for Seismology (NCS) pic.twitter.com/cdi9eduB8o
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 8, 2020