{"_id":"5e788c5a8ebc3e78b90f96b1","slug":"amry-under-sadbhavana-constructed-two-water-points-for-jhabrera-village-in-anantnag-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनागः सेना ने लगवाई पानी की दो टंकियां, लोग बोले- पेयजल का संकट खत्म होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनागः सेना ने लगवाई पानी की दो टंकियां, लोग बोले- पेयजल का संकट खत्म होगा
Mon, 23 Mar 2020 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 23 Mar 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
सेना ने लोगों के लिए कराई पेयजल की व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
सद्भावना अभियान के तहत जीओसी विक्टर फोर्स ने अनंतनाग जिले के जवाबरारा गांव में पानी की दो टंकियां लगवाई है। साथ ही गांव की कमेटी को जीओसी ने इसे समर्पित किया। इसके लिए जीओसी विक्टर फोर्स ने एक कार्यक्रम का आजोयन किया। वहीं इस संक्षिप्त कार्यक्रम में कोरोना वायरस को लेकर जारी किए सरकार के आदेशों का पूरी तरह से पालन किया गया। इस दौरान सेना के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि उक्त इलाके में पानी की काफी समस्या है। इसी को देखते हुए जीओसी ने यह कदम उठाया। सेना के इस कदम से गांव सौ से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्हें पीने के पानी के लिए अब दूर-दराज इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए सभी ग्रामीणों ने जीओसी विक्टर फोर्स को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन