{"_id":"6439a64480b760f87604a764","slug":"amritpal-may-take-shelter-in-kashmir-to-escape-to-pakistan-police-on-alert-mode-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Amritpal Case: पाकिस्तान भागने के लिए कश्मीर में पनाह ले सकता है अमृतपाल, थानेदारों को किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Amritpal Case: पाकिस्तान भागने के लिए कश्मीर में पनाह ले सकता है अमृतपाल, थानेदारों को किया गया अलर्ट
Sat, 15 Apr 2023 02:01 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:01 AM IST
सार
सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अलर्ट किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि अमृतपाल पाकिस्तान जाने के लिए जम्मू-कश्मीर में पनाह ले सकता है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट किया गया है। यह अलर्ट अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद किया गया है। पपलप्रीत से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अमृतपाल जम्मू-कश्मीर में पनाह ले सकता है।
विज्ञापन
संभव है कि वह एलओसी या आईबी के रास्ते पाकिस्तान भाग जाए। इसी को देखते हुए अलर्ट किया गया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की ओर से सभी थानेदारों से कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहें और अपने खुुफिया तंत्र को सक्रिय करें।
विज्ञापन
खासकर आईबी और एलओसी के नजदीक के पुलिस को। बता दें कि पपलप्रीत का जम्मू में आना जाना लगा रहता था, जबकि उसकी बहन और जीजा को भी पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में ले चुकी है। यह भी जानकारी सामने आई थी कि अमृतपाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर ही काम कर रहा था।
विज्ञापन
इन सबको देखते हुए माना जा रहा है कि वह जम्मू-कश्मीर के रास्ते पाकिस्तान भागने की फिराक में हो। बता दें कि डीजीपी दिलबाग सिंह पहले ही कही चुके हैं कि पंजाब पुलिस को इस मामले में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी, पुंछ, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों की पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि इन्हीं आठ जिलों के अधीन बार्डर और एलओसी हैं। यहां से आतंकियों की घुसपैठ भी होती है।