{"_id":"67158dd2a66c10dff60f9255","slug":"amit-won-wrestling-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101668-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरएस पुरा के अमित पहलवान ने साहिल को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरएस पुरा के अमित पहलवान ने साहिल को दी पटखनी
Mon, 21 Oct 2024 04:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीर बाबा पारवान शाह की याद में वार्षिक दंगल करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव चौहाला में पीर बाबा पारवान शाह की याद में रविवार को वार्षिक मेले एवं दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए हुए नामी एवं दिग्गज पहलवानों ने कुश्ती के जौहर दिखाए।
दंगल का पहला मुकाबला हिमाचल के साेनू व पठानकोट के मुकेश पहलवान के बीच हुआ, जो बराबरी पर छूटा। इसके अलावा दूसरा मुकाबला आरएस पुरा के अमित पहलवान और साहिल पहलवान के बीच हुआ, जिसमें अमित पहलवान ने जीत हासिल की। दंगल का तीसरा मुकाबला आरएस पुरा के लकी पहलवान और पंजाब के मंडा पहलवान के बीच हुआ, जिसमें लकी पहलवान ने जीत हासिल की।
इस मौके पर पूर्व सरंपच अशोक कुमार व गठित कमेटी के खडक सिंह, रमणीक सिंह टिंकू की मौजूदगी में दंगल के विजेता पहलवान को इनाम राशि एवं माली देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत के सरपंच अशोक कुमार, नायब सरपंच रमणीक सिंह टिंकू, कोषाध्यक्ष बोधराज राज, जगदीश बिट्टू, तीरथ सिंह सुरेंद्र सिंह, सरदार खड़क सिंह और जोगिंदर कुमार ने बताया कि गांव में हर साल विशाल दंगल का आयोजन करवाया जाता है। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब हिमाचल तथा दिल्ली जैसे राज्यों से भी नामी पहलवान हिस्सा लेकर अपने-अपने जौहर दिखाते हैं।