{"_id":"5c5dda41bdec227362021aed","slug":"amit-shah-will-join-a-rally-in-bhagwati-nagar-jammu-on-24-february-for-loksabha-electio-n-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह 24 फरवरी को जम्मू के भगवती नगर में करेंगे रैली, लोकसभा चुनाव को लेकर माना जा रहा अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह 24 फरवरी को जम्मू के भगवती नगर में करेंगे रैली, लोकसभा चुनाव को लेकर माना जा रहा अहम
Sat, 09 Feb 2019 01:06 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:06 AM IST
सार
- करीब पचास हजार कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों को जुटाने का लक्ष्य
- पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 फरवरी को जम्मू के अपने दौरे के दौरान भाजपा नेताओं से बैठके कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के अलावा रैली को भी संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भगवती नगर ग्राउंड में रैली का आयोजन होगा और करीब पचास हजार भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों को वहां जुटाया जाएगा।
वहीं, पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर रैना ने कहा कि अमित शाह की रैली से प्रदेश के भाजपा नेताओं को चुनाव के लिए खुद को तैयार करने का मौका भी मिलेगा।
उन्होंने कहा रैली में राज्य भर से भाजपा नेताओं के अलावा जिला, मंडल, वार्ड, बूथ स्तर के कार्यकर्ता व नेता भी शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए इस अवसर पर पार्टी नेताओं को दिशा निर्देश व टिप्स भी दिए गए। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से कहा कि रैली की सफलता के लिए वह अपनी देखरेख में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करें। रैली स्थल में जरूरी सुविधाओं को मुहैया करवाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
इस अवसर पर नेताओं को काम भी सौंपे गए। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, प्रमोद कपाही, महासचिव युद्धवीर सेठी, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, सचिव संजय बड़ू, मुनीश, कर्ण सिंह, डा. प्रदीप महोत्रा, बलदेव सिंह बलोरिया, ओमी खजूरिया, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।