{"_id":"5d10c2108ebc3e6cf5526cd4","slug":"amit-shah-to-come-to-jammu-kashmir-on-26-and-27-june-first-time-after-becoming-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
Mon, 24 Jun 2019 06:00 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 और 27 जून को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान शाह श्री अमरनाथ यात्रियों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अलावा सुरक्षाबलों के अधिकारियों, सरपंचों व पंचों और प्रदेश भाजपा नेताओं से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अमित शाह के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में नेता भी कश्मीर जाकर अमित शाह से मिलेंगे और उनके समक्ष रियासत के हालात के अलावा विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
निर्वाचित सरपंचों व पंचों का प्रतिनिधिमंडल भी अमित शाह से मिलेगा और उनके समक्ष अपनी मांगों के अलावा रियासत के हालात को लेकर अपना पक्ष रखेगा। केंद्रीय व राज्य के अधिकारियों से भी अमित शाह बैठक कर फीड बैक लेंगे और जरूरी दिशा निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन भी कर सकते है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने अमित शाह के दो दिवसीय दौरे की पुष्टि करते हुए कहा हैं कि 26 और 27 जून को उनकी अगुवाई में प्रदेश भाजपा का दल भी केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेगा।