{"_id":"6592a3b375510d929a0442b7","slug":"amit-shah-to-chair-high-level-security-review-meeting-on-jammu-kashmir-on-jan-2-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: अमित शाह करेंगे उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक, जीरो टेरर प्लान समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: अमित शाह करेंगे उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक, जीरो टेरर प्लान समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन
Mon, 01 Jan 2024 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:06 PM IST
सार
गृह मंत्री सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में विकास की पहलों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं, जिसमें कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा ग्रिड और जीरो टेरर ( शून्य आतंक) योजना जैसे मुद्दों पर मंथन होगा।
विज्ञापन
बैठक में गृह मंत्री सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश में विकास की पहलों की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री एरिया डोमिनेशन प्लान, जीरो टेरर प्लान, कानून व्यवस्था की स्थिति, यूएपीए से जुड़े मामलों और अन्य सुरक्षा संबंधी मुद्दों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन मौजूद रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के पुलिस महानिदेशकों के अलावा गृह मंत्रालय और जम्मू के संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्र ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 28,400 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 2021 में जम्मू और कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए एक नई केंद्रीय क्षेत्र योजना अधिसूचित की थी। गृह मंत्री केंद्र शासित प्रदेश की विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं। 2022-23 के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में 2153.45 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है।
पिछले साल 13 जनवरी को हुई थी बैठक
गृह मंत्री ने पिछले साल 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर इसी तरह की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी और कहा था कि सरकार के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति का पालन करते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा था कि आतंकवादियों के समर्थन और सूचना तंत्र को खत्म करने के लिए 360 डिग्री सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया जाएगा। मंत्री ने पिछले साल 13 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश नई दिल्ली की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक भी की थी, जिसमें सुरक्षा ग्रिड के कामकाज और सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई थी।