फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah rally in jammu can get postponed due to the situation going in jammu

हालात न सुधरे तो टल सकता है अमित शाह का जम्मू दौरा, 24 फरवरी को है कार्यक्रम

Sun, 17 Feb 2019 11:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 17 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
amit shah rally in jammu can get postponed due to the situation going in jammu
Amit Shah - फोटो : फाइल
जम्मू में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के चलते जम्मू में लगातार जारी कर्फ्यू से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 24 फरवरी को प्रस्तावित दौरा टल सकता है। शाह को अपने दौरे में जम्मू में रैली को संबोधित भी करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

 
पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा का प्रदेश नेतृत्व हालात की जानकारी लगातार राष्ट्रीय नेतृत्व को दे रहा है। आगामी कुछ दिनों में अगर हालात सुधर जाते हैं तो शाह का दौरा हो सकता है। अगर ऐसा नहीं होता तो इसके टलने के आसार हैं। 
विज्ञापन


लगातार तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहने से भाजपा की सियासी गतिविधियां भी ठप हो गई हैं। यहां तक राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारी की तहत चलाए जा रहे अपना परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत झंडा लगाने का कार्यक्रम तक नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान देश भर में दो मार्च तक चलना है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना से पूछने पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व को हालात की पल पल की जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा 24 फरवरी को होना है। दौरा अभी तक अपने तय कार्यक्रम के तहत होगा। बाकी सब हालात पर निर्भर करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed