फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah Jammu kashmir Visit: hm Amit Shah arrived in Jammu welcome by lg manoj sinha and jitendra singh

Amit Shah in Jammu: जम्मू पहुंचे अमित शाह, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Fri, 23 Jun 2023 03:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 23 Jun 2023 03:02 PM IST
सार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौर पर आए हैं। त्रिकुटा नगर में उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
Amit Shah Jammu kashmir Visit: hm Amit Shah arrived in Jammu welcome by lg manoj sinha and jitendra singh
Amit Shah Jammu Visit - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौर पर आए हैं। जम्मू हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इसके बाद जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद करीब सवा 11 बजे शहर के भगवती नगर में जेडीए मैदान पर रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर मौजूद हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रैली समाप्त होने के बाद वह सांबा में केन्द्रीय फॉरेन्सिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) का शिलान्यास और विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शाह का मजीन स्थित तिरुपति बाला जी के मंदिर में माथा टेकने का भी कार्यक्रम है। साथ ही वह एक जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के अलावा उनका बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक जाने का भी कार्यक्रम है।  

Amit Shah Jammu kashmir Visit: hm Amit Shah arrived in Jammu welcome by lg manoj sinha and jitendra singh
Amit Shah in Jammu - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गृहमंत्री श्रीनगर स्थित राजभवन सभागार में शाम 4.30 बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। शाम 5.30 बजे एसकेआईसीसी श्रीनगर में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित वितस्ता महोत्सव में शामिल होंगे, जबकि 24 जून को सुबह 10.30 बजे प्रताप पार्क श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास करेंगे।
 

सुरक्षा में तीन हजार सुरक्षा बल तैनात

गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली रैली को लेकर पूरे शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। भगवती नगर स्थित रैली स्थल को कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया है। रैली स्थल और पूरे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 3 हजार सुरक्षाबलों को लगाया गया है। इनमें पुलिस, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed