फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah in Jammu: said Security agencies to lay a 360 degree plan to eliminate terrorism in jk

Amit Shah in Jammu: आतंकवाद के सफाए के लिए 360 डिग्री जाल बिछाएंगी सुरक्षा एजेंसियां

Sat, 14 Jan 2023 01:14 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 01:14 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में पिछले डेढ़ साल में आतंकवादी घटनाओं की जांच एनआईए करेगी। जम्मू क्षेत्र में अगले तीन महीने के भीतर सभी मोर्चों पर सुरक्षा ग्रिड को मजबूत बनाया जाएगा। ग्राम सुरक्षा समूहों (वीडीजी) को मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
Amit Shah in Jammu: said Security agencies to lay a 360 degree plan to eliminate terrorism in jk
Amit Shah in Jammu - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के सफाए के लिए सुरक्षा एजेंसियां 360 डिग्री का जाल बिछाएंगी। राजोरी के ढांगरी गांव में हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई है। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस जांच एजेंसी के साथ काम करेगी। इस हमले के लिए जिम्मेदार दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। 

विज्ञापन


डेढ़ साल में आतंकवादी घटनाओं की पड़ताल करेगी एनआईए
इसके अलावा पिछले डेढ़ साल में आतंकवादी घटनाओं की भी एनआईए जांच करेगी। जम्मू क्षेत्र में अगले तीन महीने के भीतर सभी मोर्चों पर सुरक्षा ग्रिड को मजबूत बनाया जाएगा। ग्राम सुरक्षा समूहों (वीडीजी) को मजबूत किया जा रहा है और इसका निर्णय अगस्त 2022 में ही ले लिया गया था। जम्मू-कश्मीर प्रशासन अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय कर रहा है।
विज्ञापन


जम्मू में सुरक्षा ग्रिड और किया जाएगा मजबूत

राजभवन में गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से अमित शाह ने कहा कि बैठक में सभी सुरक्षा एजेंसियों में जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए 360 डिग्री पर काम करने पर सहमति बनी। हम सभी क्षेत्र से आतंकवाद का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जम्मू में सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Amit Shah in Jammu: said Security agencies to lay a 360 degree plan to eliminate terrorism in jk
Amit Shah in Jammu - फोटो : संवाद

आतंकवाद पारिस्थितिकी तंत्र पर होगा कड़ा प्रहार

खासतौर पर जम्मू में सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद, उसके पारिस्थितिकी तंत्र, ओजीडब्ल्यू नेटवर्क और आतंकवाद को रसद सहायता प्रदान करने वालों पर कड़ा प्रहार कर रही है। विशेषकर जम्मू क्षेत्र की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। सभी सुरक्षा एजेंसियां भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शत प्रतिशत तैयार और सतर्क हैं। हमारी सूचना की एजेंसियां भी अधिक सतर्कता और रणनीति के साथ काम करेंगी। 

सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए कार्ययोजना बनी

जम्मू क्षेत्र की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने जम्मू के नागरिकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आतंकवादी समूहों की मंशा जो भी हो हमारी सुरक्षा एजेंसियां जम्मू की सुरक्षा करेंगी। इससे पूर्व जम्मू हवाईअड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शाह का स्वागत किया। राजभवन में सुरक्षा समीक्षा बैठक में उपराज्यपाल, मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, डीजीपी दिलबाग सिंह सहित विभिन्न बलों और खुफि या एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed