फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah in jammu said issues need to be looked at right from the day when terrorism born in jk

Shah in Jammu: गृहमंत्री ने कहा- मुद्दों को ठीक उस दिन से देखने की जरूरत जब आतंकवाद पैदा हुआ

Fri, 13 Jan 2023 09:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 13 Jan 2023 09:02 PM IST
सार

गृहमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बल आतंक की हर योजना का करारा जवाब दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के एलजी ने अल्पसंख्यक सदस्यों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। क्योंकि उनके पास ऐसा करने की शक्तियां हैं। 

विज्ञापन
amit shah in jammu said issues need to be looked at right from the day when terrorism born in jk
Amit Shah in Jammu - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुद्दों को ठीक उसी दिन से देखने की जरूरत है जब आतंकवाद पैदा हुआ था। मैं आपको निश्चित रूप से बता सकता हूं कि स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद नागरिक हत्याएं कम हो गईं है।

विज्ञापन


अल्पसंख्यकों की हत्याओं पर केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बल आतंक की हर योजना का करारा जवाब दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के एलजी ने अल्पसंख्यक सदस्यों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। क्योंकि उनके पास ऐसा करने की शक्तियां हैं। अगर हम आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले तीन वर्षों की तुलना में अल्पसंख्यकों की हत्याएं काफी कम हुई हैं।
विज्ञापन


राजोरी में आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों से मिलने शुक्रवार को जम्मू पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खराब मौसम के कारण ढांगरी नहीं पहुंच सके। उन्होंने फोन के माध्यम से सभी पीड़ित परिवारों के साथ बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने फोन पर राजोरी आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों से बात की और मुझे अच्छा लगा है कि अपनों को खोने के बावजूद वे पूरी ताकत के साथ आतंक से लड़ने के लिए तैयार हैं। कुछ परिवार पाक अधिकृत कश्मीर से भी हैं और उनमें आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा है। हालिया हमले के मद्देनजर राजोरी में वीडीजी को मजबूत करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा वीडीजी को मजबूत करने का निर्णय पिछले साल लिया गया था। इसे राजोरी की घटना से जोड़ने की जरूरत नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed