{"_id":"5f279b782a54293aa933058d","slug":"amit-shah-coronavirus-in-jammu-kashmir-virtual-rally-covid-19-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने से वर्चुअल रैली पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने से वर्चुअल रैली पर असमंजस
Mon, 03 Aug 2020 10:37 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने से उनकी वर्चुअल रैली पर असमंजस की स्थिति बन गई है। पांच अगस्त को 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर नई दिल्ली से वर्चुअल रैली के माध्यम से उनका जम्मू-कश्मीर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करना प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह की जगह अब कोई राष्ट्रीय नेता या वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री पांच अगस्त को वर्चुअल माध्यम से जम्मू कश्मीर और लददाख के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकता हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 370 और 35-ए के समाप्त होने की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश में भाजपा पांच से बीस अगस्त तक पखवाड़ा मनाने जा रही है। पांच अगस्त को पार्टी कार्यालयों से लेकर मुख्य चौक चौराहों पर तिरंगा फहराए जाने के साथ ही शाम को दीपक जलाकर खुशी मनाई जाएगी। इसके अलावा बूथ, मंडल और प्रदेश स्तर पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय आज सजेंगे
भाजपा मुख्यालय में रविवार को पार्टी के जिला स्तर के नेताओं में तिरंगे झंडे, कैलेंडर के अलावा पांच से बीस अगस्त तक मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की सामग्री वितरण का काम दिन भर चलता रहा। इस वजह से पार्टी मुख्यालय को सजाने का काम आज किया जा रहा है। पहले यह कार्यक्रम रविवार को ही होना था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर में फिदायीन हमले की फिराक में पाकिस्तान