फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah can come soon to give momentum to Mission Kashmir

मिशन कश्मीर को रफ्तार देने के लिए जल्द आ सकते हैं शाह, शुरू हो चुकी तैयारी

Thu, 06 Jun 2019 07:54 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 06 Jun 2019 07:54 AM IST
सार

- अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा, आतंकियों पर कार्रवाई को लेकर करेंगे बैठक

विज्ञापन
Amit Shah can come soon to give momentum to Mission Kashmir
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रियासत की सुरक्षा का हाल जानने के लिए जल्द ही गृहमंत्री अमित शाह अपने पूरे अमले के साथ जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं लेकिन तारीख तय नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि वह 10 से 15 जून के बीच रियासत के दौरे पर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


शाह ने कमान संभालते ही अपना मिशन कश्मीर शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि गृहमंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गाबा, आईबी चीफ राजीव जैन, रा चीफ अनिल दसमानी सहित अन्य गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ प्रदेश के के दौरे पर आएंगे। वह न सिर्फ रियासत की आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववादियों से निपटने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। रियासत में परिसीमन को लेकर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही 1 जून से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर भी वह तमाम एजेंसियों और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed