फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah calls gupkar alliance gang mehbooba mufti and omar abdullah give him strong reply

अमित शाह के 'गुपकार गैंग' बयान पर महबूबा मुफ्ती ने दिया जवाब- आप करें तो नेशनल हम करें तो एंटी नेशनल

Tue, 17 Nov 2020 04:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
amit shah calls gupkar alliance gang mehbooba mufti and omar abdullah give him strong reply
Mehbooba Mufti-Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की पार्टियों के बीच हुए गुपकार गठबंधन को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए उन्हें 'गुपकार गैंग' की संज्ञा दी है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने इस गठबंधन में शामिल लोगों को एंटी नेशनल भी कहा है। इसी के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने उन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने अमित शाह के ट्वीट के जवाब में ट्वीट कर कहा कि भाजपा सत्ता की भूख के लिए चाहे कितने भी गठबंधन बना ले लेकिन अगर हम किसी तरह एक संयुक्त फ्रंट बनाते हैं तो हम राष्ट्रहित को चुनौती दे रहे हैं। महबूबा ने ये भी आरोप लगाया कि भाजपा हर दिन संविधान की धज्जियां उड़ाती है।
विज्ञापन


वहीं उमर अब्दुल्ला ने इस पर कहा है कि अमित शाह जी हम कोई गैंग नहीं हैं बल्कि एक राजनीतिक गठबंधन हैं जो आपकी आशाओं के विरुद्ध चुनाव लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोलीं महबूबा
शाह के कई ट्वीट्स के बाद महबूबा मुफ्ती ने भी कई ट्वीट कर उनपर पलटवार किया। महबूबा मुफ्ती ने लिखा, भाजपा की भारत में फूट डालकर और खुद को रक्षक बताकर विपक्षियों को आंतरिक और काल्पनिक शत्रु दिखाने की तरकीब अब पुरानी हो चुकी है। लव जिहाद, टुकड़े-टुकड़े और अब गुपकार गैंग राजनीतिक वाद-विवाद का हिस्सा हो जाएगा जबकि चर्चा का मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई होनी चाहिए।

महबूबा ने आगे लिखा कि अब गठबंधन में चुनाव लड़ना भी राष्ट्रद्रोह हो गया है। भाजपा सत्ता की भूख के लिए कितने भी गठबंधन कर सकती है लेकिन हम गठबंधन कर रहे हैं तो वह राष्ट्रहित के खिलाफ है।

महबूबा ने तीसरे ट्वीट में लिखा कि भाजपा की यह पुरानी आदत है। पहले भाजपा कहती थी टुकड़े-टुकड़े गैंग देश की अखंडता के लिए के लिए खतरा है और अब इन्होंने गुपकार गठबंधन पर राष्ट्रद्रोही बताना शुरू कर दिया है। विडंबना ये है कि यह बीजेपी है जो संविधान का दिन रात उल्लंघन करती रहती है।

क्या बोले उमर और अमित शाह

वहीं उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अमित शाह जी हम गैंग नहीं हैं। हम कोई गैंग नहीं हैं बल्कि एक राजनीतिक गठबंधन हैं जो आपकी आशाओं के विरुद्ध चुनाव लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा।

अगले ट्वीट में उमर ने लिखा, सिर्फ जम्मू-कश्मीर में नेता चुनाव में हिस्सा लेने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए हिरासत में लिए जा सकते हैं और देशद्रोही पुकारे जा सकते हैं। सच्चाई तो ये है कि जो भी भाजपा की विचारधारा से सहमत नहीं होता उसे भ्रष्ट और देशद्रोही कहा जाता है।

उमर ने ये भी कहा कि मैं आदरणीय गृहमंत्री के हमले के पीछे की खीज को समझ सकता हूं। उन्हें बताया गया था कि लोगों का गठबंधन चुनाव का बहिष्कार करने की तैयारी में है। इससे भाजपा को जम्मू-कश्मीर आसानी ने चुनाव लड़ने में मदद मिलती लेकिन हमने ऐसा होने नहीं दिया।

अमित शाह बोले-
अमित शाह ने ट्वीट किया, गुपकार गैंग वैश्विक होता जा रहा है। वह चाहते हैं कि विदेशी ताकतें जम्मू-कश्मीर में दखल दें। गुपकार गैंग ने भारत के तिरंगे का भी अपमान किया। क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकार गैंग के ऐसे कदम का समर्थन करते हैं? उन्हें इस पर अपना स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहिए।

वह आगे बोले, कांग्रेस और गुपकार गैंग जम्मू कश्मीर को आतंक और अस्थिरता के उस दौर में दोबारा ले जाना चाहते हैं। वह पिछड़े वर्ग, महिलाओं और जनजातियों के हक छीनना चाहते हैं जो हमने अनुच्छेद 370 हटाकर दिया है। यही कारण है कि लोग उन्हें खारिज कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर हमेशा भारता का हिस्सा रहा है और रहेगा। भारतीय लोग यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे कि कोई अपवित्र वैश्विक गठबंधन हमारे राष्ट्र हित के खिलाफ कार्य करे। या तो गुपकार गैंग राष्ट्र के मूड के हिसाब से चले नहीं तो लोग उन्होंने डूबो देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed