फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amidst political turmoil, the Chief Minister returns to the state after 12 days in Jammu

Jammu: सियासी घमासान के बीच 12 दिन बाद प्रदेश लौटे सीएम, इंजीनियर रशीद के घर जाकर पिता के निधन पर जताया शोक

Mon, 25 May 2026 12:54 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 May 2026 12:54 AM IST
सार

प्रदेश में तेज सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लौट आए हैं। करीब 12 दिन बाद रविवार को वह सार्वजनिक रूप से नजर आए। सीएम 12 दिन कहां रहे, इसका खुलासा फिलहाल उनकी टीम ने नहीं किया है।

विज्ञापन
Amidst political turmoil, the Chief Minister returns to the state after 12 days in Jammu
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में तेज सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लौट आए हैं। करीब 12 दिन बाद रविवार को वह सार्वजनिक रूप से नजर आए। सीएम 12 दिन कहां रहे, इसका खुलासा फिलहाल उनकी टीम ने नहीं किया है। वापसी के बाद सीएम ने सांसद इंजीनियर रशीद और विधायक खुर्शीद अहमद शेख के घर पहुंचकर उनके पिता खिजर मोहम्मद शेख के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की इस निजी यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश की राजनीति गर्म रही। मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी पर भाजपा ने लापता पोस्टर जारी किए, जबकि नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने उन्हें खोजने के लिए पुलिस की मदद लेने तक की बात कही। वहीं, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने भी मुख्यमंत्री पर तंज कसे।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 11 मई को प्रदेश में शराब नीति को लेकर चल रहे विवाद के बीच दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने पूर्ण राज्य के दर्जे सहित कई मुद्दों पर चर्चा की थी। हालांकि इसके बाद उनकी लोकेशन या कार्यक्रम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई जिसके चलते विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के समर्थन में आए थे उपमुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के समर्थन में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी सामने आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद सभी मंत्रियों और मुख्य सचिव की मौजूदगी में अपने दौरे की जानकारी दी थी। सुरक्षा और निजी कारणों से यात्रा से जुड़ी सूचनाएं सार्वजनिक नहीं की गईं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed