{"_id":"608d859c8ebc3ebf815f65df","slug":"ambulance-collides-with-scorpio-patient-dies-due-to-dispute-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एंबुलेंस की स्कॉर्पियो से टक्कर, इसके बाद हुए विवाद से मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एंबुलेंस की स्कॉर्पियो से टक्कर, इसके बाद हुए विवाद से मरीज की मौत
Sat, 01 May 2021 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 01 May 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू जीएमसी से गांधीनगर अस्पताल रेफर किए कोरोना मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस की एशिया होटल के पास एक स्कॉर्पियों से टक्कर हो गई। इससे वहां स्कॉर्पियो और एंबुलेंस वालों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच आधे घंटे तक बहस चलती रही, जिसके कारण मरीज ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद यातायात पुलिस, मीडिया के साथ ही अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। जानकारी के अनुसार काफी देर तक बहस के कारण कोरोना मरीज एंबुलेंस में ही मर गया। बताया गया कि मरीज को जीएमसी से गांधी नगर अस्पताल भेजा गया था। ऑक्सीजन न मिलने के कारण उसका दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान परिजन काफी परेशान थे। हालांकि परिजनों ने इस पर कोई भी तर्क नहीं दिया। बाद में एंबुलेंस चालक भी उच्च अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहता रहा। चालक ने बताया कि उसे मरीज को गांधीनगर अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा गया है, लेकिन यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू
ये भी पढ़ें- श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर