फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatri accident: Four Shri Amarnath pilgrims injured in road accident in Ramban banihal on Jammu Srinagar Highway

Amarnath Yatri Accident: रामबन में श्री अमरनाथ यात्रियों का वाहन पलटा, 10 वर्षीय बच्चे समेत चार घायल

Fri, 01 Jul 2022 11:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार परवेज मीर, अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
परवेज मीर, अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 11:11 AM IST
सार

रामबन के बनिहाल में एक श्री अमरनाथ यात्रियों का वाहन पलटने से चार श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को बनिहाल अस्पताल में दाखिल करवा गया है। चारों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Amarnath yatri accident: Four Shri Amarnath pilgrims injured in road accident in Ramban banihal on Jammu Srinagar Highway
Shri Amarnath Yatri Accident - फोटो : परवेज मीर

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह जिला रामबन में एक सड़क हादसे में चार श्री अमरनाथ तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। जिले के बनिहाल के शेरबीबी इलाके में एक यात्री टेंपू सड़क से फिसलकर पलट जाने से चार अमरनाथ यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को बनिहाल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और सभी की हालत स्थिर है। दो घायल तीर्थयात्रियों को फ्रैक्चर हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस और स्वयंसेवकों ने उन्हें दुर्घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी बीएमओ बनिहाल डॉ. शब्बीर डार ने बताया कि चारों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है और सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घायल की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी कुंदन कुमार (56) पंजीकरण संख्या- 397649, छत्तीसगढ़ निवासी विनायक गुप्ता (10) पुत्र त्रिलोक चंद गुप्ता पंजीकरण संख्या- 397593, छत्तीसगढ़ निवासी संजय गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता (49) पंजीकरण संख्या 397618, छत्तीसगढ़ निवासी गुड़िया (39) पत्नी त्रिलोक चंद गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वाहन में टूरिस्ट थे और यह वाहन यात्रा के जत्थे में शामिल नहीं था। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटा लिया है। सूत्रों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सेहत 9 अमरनाथ यात्री सफर कर रहे थे। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

आज श्री अमरनाथ यात्रा का दूसरा दिन

श्री अमरनाथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। गुरुवार सुबह पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से 2,750 और बालटाल आधार शिविर से 6,215 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। बालटाल और पहलगाम मार्गों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। इसके अलावा ड्रोन और आरएफआईडी चिप्स की मदद से तीर्थयात्रियों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।  

यात्रा के लिए स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिवभक्तों को लखनपुर से पवित्र गुफा तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। यात्रा रूट पर 150 अस्पतालों/स्थानों को विशेष रूप से तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग संभागीय स्तर पर लखनपुर से बनिहाल और चंदनबाड़ी व बालटाल से पवित्र गुफा तक उचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाएगा।

प्रवेशद्वार से जिला कठुआ में छह अस्पताल काम करेंगे

जम्मू संभाग में ऐसी 70 स्वास्थ्य संस्थानों को चिह्नित किया गया है। प्रवेशद्वार से जिला कठुआ में छह अस्पताल काम करेंगे। इसमें सभी आपात सेवाएं, फिजिशियन विशेषज्ञ सलाहकार, स्त्री, आंख, ईएनटी, साइकाइट्री, दंत सलाहकार के साथ एक्सरे, ईसीजी, लैब, टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन आदि उपलब्ध होंगी। जिला सांबा में सात, उधमपुर में 14, रामबन में 16 स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। चीची माता सांबा और टिकरी उधमपुर में मोबाइल स्वास्थ्य इकाई काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed