{"_id":"5d2a49708ebc3e6ca9216cb0","slug":"amarnath-yatra-will-re-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों का जत्था आज होगा रवाना, बंद के कारण आई थी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों का जत्था आज होगा रवाना, बंद के कारण आई थी बाधा
Sun, 14 Jul 2019 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम बम भोले के जयघोष के साथ रविवार तड़के आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना होगा। कश्मीर में शनिवार को अलगाववादियों के बंद के आह्वान पर एहतियातन यात्रा को रोक लिया गया था। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में हजारों यात्री फंसे रहे।
विज्ञापन
यात्रा रोकने के बावजूद यात्रियों का ऑन स्पॉट पंजीकरण जारी रहा, जिससे रविवार को जाने वाले जत्थे में यात्रियों की संख्या अधिक होगी। इस बीच पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से यात्रा जारी रही।
विज्ञापन
इस हफ्ते दूसरी बार अमरनाथ यात्रा को रोका गया है। इससे पहले गत 8 जुलाई को आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर यात्रा को रोका गया था। यात्रा के लिए रोजाना देशभर से हजारों शिवभक्त पहुंच रहे हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। जिला उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार के अनुसार रविवार को अमरनाथ यात्रियों का जत्था घाटी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
1.74 लाख यात्रियों ने अब तक बाबा बर्फानी के किए दर्शन
पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से 13वें दिन 16,916 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 1,73,978 तक पहुंच गया।
अगले दो दिन में यह आंकड़ा दो लाख के पार हो जाएगा। वर्ष 2018 में 2.85 लाख, 2017 में 2.60 लाख, 2016 में 3.20 लाख तथा 2015 में 3.52 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।