फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: This time, reach Baba Amarnath doorstep by helicopter

इस बार हेलीकॉप्टर से आएं बाबा बर्फानी के द्वार: जून में पता चलेगा कितने की है टिकट, 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा

Sun, 10 May 2026 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवेश कुमारी, जम्मू
प्रवेश कुमारी, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 May 2026 03:05 AM IST
सार

बीते साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद हेली सेवा बंद कर दी गई थी। इस बार तीन जुलाई से शुरू हो रही यात्रा के लिए जून के मध्य में टिकटों की कीमतों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: This time, reach Baba Amarnath doorstep by helicopter
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को इस बार हेलीकॉप्टर की सुविधा भी मिलेगी। तीन जुलाई से शुरू हो रही यात्रा के लिए जून के मध्य में टिकटों की कीमतों की घोषणा की जाएगी। बीते साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद हेली सेवा बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। ऐसे में जो श्रद्धालु पैदल चलने में असमर्थ होते हैं या फिर समय बचाना चाहते हैं, वे हेलीकॉप्टर से यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा संपन्न होती है। हेलीकॉप्टर से इन रूटों के बेस कैंप से कुछ ही मिनटों में गुफा के पास तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


हेली सेवा का जिम्मा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के पास है। वही यात्रा के लिए टिकटों की दर तय करता है। बीते साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के रूप में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया। इस बीच जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत तो हुई, लेकिन हेली सेवा के संचालन को अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान हेली सेवाओं के संचालन को अनुमति दे दी गई है। इससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।


हेली सेवाओं का रूट

  • बालटाल : नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्रथ
  • पहलगाम : पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से ही बुक होंगे टिकट
टिकटों की दर तय हो जाने के बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकेगी। इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल की आवश्यकता होगी।

अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु इस बार हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे। टिकटों की दर अभी तय नहीं की गई है। इन्हें अगले माह के मध्य तक जारी कर दिया जाएगा।
-सुशील केसर, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed