{"_id":"57988f8b4f1c1bec6a21dfc7","slug":"amarnath-yatra-suspended-due-to-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा रद, जम्मू- श्रीनगर हाईवे भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा रद, जम्मू- श्रीनगर हाईवे भी बंद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 27 Jul 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश की वजह से बुधवार को अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई और साथ ही दर्शन करके करने लौटने वाले श्रद्धालुओं को जगह-जगह पर रोक दिया गया है। यात्रा अधिकारीके मुताबिक, यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का नया जत्था बुधवार सुबह बालटाल और नुनवान पहलगाम आधार शिविरों से रवाना किया गया। लेकिन भारी बारिश की वजह से उसे भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता तब तक किसी भी श्रद्धालु को आगे की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु पारंपरिक मार्ग पहलगाम के रास्ते दर्शन करने के लिए जा रहे थे उन्हें भी विभिन्न विश्राम स्थलों पर रोक दिया गया है जहां पर उनके लिए सारी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
इसी बीच जम्मू श्रीनगर हाइवे भी भारी बारिश के चलते बंद कर दिया गया है। कई जगहों पर भूस्खलन की भी खबरें आ रही हैं। हालांकि अधिकारिक तौर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन