फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra stop due to Burhan wani dealth anniversary on today

बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षा कारणों से अमरनाथ यात्रा रोकी गई, आज जम्मू से भी नहीं जाएगा जत्था

Sun, 08 Jul 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 08 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra stop due to Burhan wani dealth anniversary on today
घाटी में आज आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर किसी अनहोनी के अंदेशे को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से भी रविवार को जत्था नहीं भेजा जाएगा। बालटाल से शनिवार चौथे दिन यात्रा बहाल की गई। पारंपरिक पहलगाम ट्रैक से भी यात्रियों को भेजा गया। 
विज्ञापन


दूसरी ओर आधार शिविर जम्मू से पहलगाम रूट से 2203 श्रद्धालुओं को भेजा गया, लेकिन बालटाल रूट के यात्रियों को नहीं भेजने पर उन्होंने हंगामा किया। जम्मू से नगरोटा तक जाम के साथ यात्रियों ने विरोध जताया। इस बीच 10107 शिव भक्तों ने शनिवार को दसवें दिन बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 83130 तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


बालटाल और पहलगाम हवाई मार्ग चापर सेवा से यात्रा जारी है। मौसम साफ होने पर बालटाल से सुबह 2200 यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। पिछले दिनों मूसलाधार बारिश, भूस्खलन से बालटाल ट्रैक को कई जगह नुकसान पहुंचा है, जिसे युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आयुक्त गांदरबल पीयूष सिंगला ने बताया कि बालटाल के रास्ते अमरनाथ गुफा की ओर यात्रा बहाल की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा रुकने की सूरत में जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में हजारों यात्रियों को रोका गया है। 

पंजतरणी में लगाया माइक्रो एटीएम

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल ने निर्देश पर यात्रियों को नकद सुविधा के लिए जेएंडके बैंक की ओर से माइक्रो एटीएम को एयरलिफ्ट करके पंजतरणी में स्थापित किया गया है। बालटाल और नुनवान यात्रा बेस कैंप में भी एटीएम सुविधा उपलब्ध है। रेल पथरी और बारीमार्ग के बीच कई हिस्सों के क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। 

पंजतरणी से दूसरे दिन 241 यात्री निकाले गए
वायु सेना के एमआई-17 हेलीकाप्टर से पंजतरणी में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए शनिवार दूसरे दिन भी रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। इसमें 241 यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पिछले दो दिन में 567 यात्रियों को निकाला जा चुका है। भूस्खलन और ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने से इन श्रद्धालुओं को पंजतरणी में रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed