फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra postponed for some time after heavy rains

Amarnath Yatra 2022 : भारी बारिश के चलते कुछ देर रोकी यात्रा, मौसम में सुधार होते ही बहाल

Sun, 17 Jul 2022 12:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 12:37 AM IST
सार

जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से 16वां जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ था। उधर, घाटी में बारिश होने के कारण यात्रा कुछ देर के लिए रोक दी गई थी। जिसे अब सुचाारू कर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra postponed for some time after heavy rains
जम्मू में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा शनिवार को एक बार फिर खराब मौसम के चलते प्रभावित हुई। यात्रा को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि बाद में मौसम में सुधार के बाद यात्रा को दोबारा बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में स्थित बालटाल आधार शिविर से तड़के जत्थे को रवाना किया गया, लेकिन भारी बारिश के चलते यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा। यात्रियों को आधार शिविर में रहने के निर्देश दिए गए थे। जम्मू कश्मीर सूचना विभाग की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया कि यात्रा को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे शिव भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन


वहीं, जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 223 वाहनों में 5838 अमरनाथ यात्रियों का 17वां जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए बम बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए 3291 यात्रियों में से 2432 पुरुष, 700 महिलाएं, 15 बच्चे, 101 साधु और 43 साध्वी शामिल थीं। वहीं बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए 2547 श्रद्धालुओं में से 1648 पुरुष, 857 महिलाएं, 42 बच्चे शामिल थे। 


जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से यात्रा शुरू होने से अब तक एक लाख के करीब शिवभक्त अमरनाथ यात्रा पर आगे के पड़ावों के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार 1.62 लाख के करीब श्रद्धालु अभी तक श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। 29 जून से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed