Amarnath Yatra 2022: बादल फटने की घटना के बाद अमरनाथ यात्रा स्थगित, हेल्पलाइन नंबर जारी, श्रद्धालुओं को उम्मीद फिर बढ़ेगा कारवां
अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने के बाद अमरनाथ गुफा के सामने नाले में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। उस दौरान आवाजाही कर रहे करीब पांच हजार यात्री मौजूद थे। बाढ़ का पानी गुफा के सामने समतल मैदान में बनाई गई टेंट सिटी में तीन लंगर और 40 के करीब टेंट साथ बहा ले गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ से तीन लंगर समेत 40 के करीब टेंट बह गए। 15 अमरनाथ यात्रियों मौत जबकि 40 लोग अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। इस बीच सेना ने बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है। यात्रियों और उनके परिजनों को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
यात्रा फिर शुरू होने की उम्मीद
इस बीच अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू आधार शिविर से कश्मीर में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ है। एक तीर्थयात्री ने कहा कि हम पहलगाम शिविर की ओर जा रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यात्रा फिर से शुरू होगी। हम बाबा भोलेनाथ से सभी तीर्थयात्रियों की रक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।
एक टेंट में चार से छह लोग ठहरते हैं
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम एजेंसियां राहत कार्य में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5.30 बजे अमरनाथ गुफा से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर बादल फटा। पानी गुफा के सामने नाले में आ गया। पवित्र गुफा के ठीक सामने यात्रियों के लिए टेंट सिटी बनाई गई है जहां एक टेंट में चार से छह लोग ठहरते हैं।
करीब पांच हजार यात्री मौजूद
अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने के बाद अमरनाथ गुफा के सामने नाले में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। उस दौरान आवाजाही कर रहे करीब पांच हजार यात्री मौजूद थे। बाढ़ का पानी गुफा के सामने समतल मैदान में बनाई गई टेंट सिटी में तीन लंगर और 40 के करीब टेंट साथ बहा ले गया। यात्रियों में भगदड़ मच गई। आपदा प्रबंधन दलों ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया।
तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी
बाढ़ से बचने के लिए यात्री टेंट छोड़ पहाड़ की ढलान पर चढ़ गए। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल के अनुसार दस लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। एनडीआरएफ की एक टीम पवित्र गुफा के पास तैनात थी, जो रेस्क्यू में जुट गई है। दूसरी टीम भी मौके पर पहुंच गई है जबकि तीसरी टीम भी रवाना कर दी गई है।
हेल्पलाइन नंबर
- NDRF : 011-23438252, 23438253
- Kashmir Divisional Helpline :0194-2496240
- Shrine Board Helpline : 0194-2313149
- Joint Police Control Room Pahalgam:9596779039, 9797796217, 01936243233,01936243018
- Police control room Anantnag: 9596777669, 9419051940, 01932225870, 01932222870