{"_id":"648b77447a5ea97f01002461","slug":"amarnath-yatra-meeting-jammu-news-c-10-jam1008-140827-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा : सीडी वार्डन और स्वयंसेवकों की तैनाती को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा : सीडी वार्डन और स्वयंसेवकों की तैनाती को लेकर बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए नागरिक सुरक्षा वार्डन और स्वयंसेवकों की पूर्व व्यवस्था व तैनाती पर चर्चा के लिए सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम में वीरवार को सिविल डिफेंस वार्डन की बैठक हुई।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा डीएसपी देव राज ने बातचीत की। आम जनता के लिए प्रदान निस्वार्थ सेवाओं के लिए नागरिक सुरक्षा वार्डन और स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने सिविल डिफेंस वार्डन से कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सिविल डिफेंस द्वारा स्थापित किए जाने वाले सहायता शिविरों में समर्पण के साथ कर्तव्यों का पालन करें। इस दौरान नागरिक सुरक्षा लोगो के साथ टी-शर्ट और लोअर दिए गए। अंत में चीफ वार्डन सीडी परमजीत कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। यहां आर विजय मगोत्रा, जगदीश कुमार, स्वर्ण सिंह, विमल पंडिता, अमित नायर, सतपाल शर्मा, हरचरण सिंह, गुरदीप कौर, विजय सिंह पठानिया मौजूद रहे।