फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra- many pilgrims from Baltal shift to Pahalgam base camp, Governor visits camps

अमरनाथ यात्रा: बालटाल से हजारों यात्री पहलगाम बेस कैंप शिफ्ट, राज्यपाल ने शिविरों का दौरा किया

Sat, 07 Jul 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 07 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra- many pilgrims from Baltal shift to Pahalgam base camp, Governor visits camps

पारंपरिक बालटाल ट्रैक के क्षतिग्रस्त और असुरक्षित होने के कारण अमरनाथ यात्रियों को बालटाल बेस कैंप से पहलगाम ट्रैक से यात्रा के लिए शिफ्ट किया गया है। बालटाल ट्रैक पर कई जगह पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से नुकसान पहुंचा है। इससे फिसलन बढ़ने और ट्रैक के टूटने से यात्रा असुरक्षित हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम तक बालटाल से पहलगाम बेस कैंप में बड़ी संख्या में यात्री यात्रा के लिए पहुंच गए थे। इस बीच श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को बोर्ड अधिकारियों के साथ बालटाल, पंचतरणी और नुनवान (पहलगाम) यात्रा शिविरों के दौरे के दौरान जिला उपायुक्तों, एसएसपी, कैंप निदेशकों और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर कई दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने बालटाल-पंजतरणी-बालटाल ट्रैक पर ऊपर और नीचे की ओर बढ़ने के लिए कट आफ समय के दौरान अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के साथ एमआरटीपी और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें तैनात करने के निर्देश दिए। ट्रैक को दुरुस्त बनाने के लिए अतिरिक्त श्रमिकों को लगाए जाएंगे। राज्यपाल ने ट्रैक पर सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा और रेस्क्यू कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बालटाल ट्रैक के क्षतिग्रस्त/कमजोर हिस्सों के साथ रोशनी की व्यवस्था, बारीमार्ग में एक मजिस्ट्रेट की तैनाती, शिविर निदेशकों और पुलिस से टेंट, टट्टू, पालकी आदि के लिए लगाए गए दरों का सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित करने, बालटाल मार्ग पर यात्रा करने के लिए पंजीकरण करने वाले यात्रियों को पहलगाम मार्ग के माध्यम से अपनी तीर्थ यात्रा करने की सुविधा देने, जम्मू-कश्मीर बैंक से पंचतरणी में नकदी की उपलब्धता की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस बीच जम्मू से तीर्थयात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बालटाल ट्रैक चालू होने तक राज्यपाल ने शुक्रवार शाम को राजभवन में आपात बैठक बुलाई। इस दौरान राज्यपाल के सलाहकार बीबी व्यास, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरुला मौजूद रहे।

पंजतरणी-बालटाल में रेस्क्यू आपरेशन 

Amarnath Yatra- many pilgrims from Baltal shift to Pahalgam base camp, Governor visits camps

पिछले दिनों मूसलाधार बारिश से बालटाल ट्रैक के कई जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से पंजतरणी-बालटाल के बीच फंसे 400 अमरनाथ यात्रियों को शुक्रवार दोपहर तक वायु सेना के तीन एमआई-17 हेलीकाप्टर ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। अभी भी ट्रैक के बीच करीब पांच हजार यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें नीचे लाने का काम जारी है। 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा के निर्देश पर पंजतरणी-बालटाल ट्रैक में फंसे बीमार, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालुओं को पहले निकाला गया है। ट्रैक पर कई जगह पहाड़ों से निरंतर पत्थर गिरने के कारण पंजतरणी में बड़ी संख्या में यात्रियों को रोका गया था। गांदरबल के जिला उपायुक्त पीयूष सिंगला ने बताया कि खराब मौसम के कारण बालटाल यात्रा मार्ग पर पंजतरणी में बड़ी संख्या में यात्रियों को रोका गया है।

ऐसे यात्रियों को बेस कैंप बालटाल में एयरलिफ्ट की कोशिश की जा रही है। ऐसे करीब 5000 यात्रियों को निकालने के लिए एसडीआरएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस माउंटेन रेस्क्यू टीम आदि को लगाया गया है, जबकि करीब 400 यात्रियों को निकाल लिया गया है। जिला उपायुक्त ने कहा कि मौसम ठीक होने पर बालटाल ट्रैक को दुरुस्त बनाने का काम किया जा रहा है। इस बीच गांदरबल में एक सड़क दुर्घटना में दो अमरनाथ यात्री घायल हो गए। गुंड के एसएचओ सैयद आरिफ ने बताया कि बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही अमरनाथ यात्रियों से भरी बस जेके14सी2397 कंगन के गनीवन क्षेत्र में सड़क से नीचे उतर गई। इससे उसमें सवार दो यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed