{"_id":"6672cb2314f89f388b0c45eb","slug":"amarnath-yatra-kyc-to-done-along-with-registration-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: इस बार पंजीकरण के साथ होगी KYC, फर्जी रजिस्ट्रेशन से निपटने के लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: इस बार पंजीकरण के साथ होगी KYC, फर्जी रजिस्ट्रेशन से निपटने के लिया फैसला
Wed, 19 Jun 2024 05:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:42 PM IST
सार
मंडलायुक्त ने हीरानगर से लेकर लखनपुर तक हाईवे पर जगह जगह चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन नए तरनाह पुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ धाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
इस बार वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों का साथ में ही केवाईसी किया जाएगा ताकि, किसी भी तरह से श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। ये बातें बुधवार को जम्मू संभाग के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कठुआ दौरे के दौरान कहीं। वह कठुआ में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर पहुंचे हुए थे। श्री अमरनाथा यात्रा इस बार 29 जून से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
पिछली बार अमरनाथ यात्रा के पहुंचने वाले करीब 400 श्रद्धालुओं का फर्जी पंजीकरण कर दिया गया था। उनसे लाखों रुपये की ठगी भी की गई थी। यह मामले लखनपुर, सांबा और जम्मू में सामने आए थे। बाद में इन श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पुलिस ने बाद में इस मामले में कार्रवाई करते हुए फर्जी पंजीकरण का भंडाफोड़ भी किया था।
विज्ञापन
इस बार 99 प्रतिशत मामलों की जांच मौके पर ही कर ली जाएगी। जम्मू कश्मीर में दाखिल होने और आरएफआईडी जारी होते समय उनकी बायोमिट्रिक जांच भी की जाएगी। लिहाजा फर्जी पंजीकरण के मामले आने की इस बार कोई संभावना ही नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले मंडलायुक्त ने हीरानगर से लेकर लखनपुर तक हाईवे पर जगह जगह चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन नए तरनाह पुल का निरीक्षण किया। हाईवे प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई कि पुल बनकर तैयार है जिसके बाद इसपर यातायात बहाल करने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए।