{"_id":"66a592e35b8dfe57c708dbb4","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1008-408686-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा बर्फानी के दर्शानार्थियों का आंकड़ा 29 दिन में 4.5 लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा बर्फानी के दर्शानार्थियों का आंकड़ा 29 दिन में 4.5 लाख पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटा रिकॉर्ड...वर्ष 2023 में 62 दिन की यात्रा में 4.45 लाख श्रद्धालु हुए थे नतमस्तक
-इस साल पांच लाख से अधिक यात्रा होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में दर्शनार्थी यात्रियों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पवित्र गुफा में शनिवार को 7145 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इसके साथ 29 दिन में ही दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 4,51,485 पहुंच गया है। वर्ष 2023 में 62 दिन की यात्रा में 4.45 लाख श्रद्धालु बाबा के दरबार में नतमस्तक हुए थे। इस साल की 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त तक जारी रहेगी। इस साल पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
पवित्र गुफा में रोजाना 8 से 10 हजार के बीच श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हालांकि पहले से इस संख्या में गिरावट आई है, लेकिन अब तक मौसम ने श्रद्धालुओं का पूरा साथ दिया है। एक ही दिन खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा को स्थगित करना पड़ा, जबकि अन्य दिनों में यात्रा नियमित रूप से जारी है। इस साल 16 दिन में ही 308903 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए थे, जबकि वर्ष 2023 में 21 दिन में 307354 यात्री बाबा के दरबार तक पहुंचे थे। इसके बाद इस साल 24 दिन में दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 417509 तक पहुंच गया है।
-- -- -- -
भगवती नगर से 63 वाहनों में 1771 श्रद्धालु रवाना
इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 63 छोटे बड़े वाहनों में 1771 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए गया। इसमें बालटाल रूट के लिए 30 वाहनों में 772 श्रद्धालु गए, जिसमें 476 पुरुष, 268 महिलाएं, 1 बच्चे, 23 साधु और 4 साध्वी शामिल रहे। वहीं, पहलगाम रूट के लिए 33 वाहनों में 999 श्रद्धालु गए। इसमें 793 पुरुष, 130 महिलाएं, 70 साधु और 6 साध्वी शामिल रहे। शहर के तत्काल पंजीकरण केंद्रों पर श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से पंचायत भवन और गीता भवन में पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -