फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा : 15 कैंप निदेशक और अतिरिक्त कैंप निदेशक नियुक्त

विज्ञापन
Amarnath Yatra
नुनवान और पहलगाम में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए 15 कैंप निदेशक व अतिरिक्त कैंप निदेशक नियुक्त किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड में यात्रा अवधि के दौरान तैनात किया जाएगा। 29 जून से शुरू हो रही यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए यात्रा मार्गों को दुरुस्त बनाने के साथ अन्य जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं।

पारंपरिक पहलगाम मार्ग की मरम्मत के साथ नुनवान बेस कैंप और काउंटरों पर रंग-रोगन आदि कार्यों को पूरा किया जा रहा है। शिवभक्तों की सेवा के लिए देशभर से लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो गया है। यात्रा मार्ग पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती भी शुरू की गई है। अधिकारियों द्वारा निरंतर बैठकें कर यात्रा प्रबंधों की समीक्षा की जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में नियुक्त किए गए कैंप निदेशक व अतिरिक्त कैंप निदेशकों में प्राण सिंह एडीडीसी डोडा, सुखदेव सिंह एडीडीसी रियासी, अरुण किशोर कोतवाल अतिरिक्त सचिव खनन विभाग, वीर कृष्ण धर सचिव संयुक्त विद्युत रेगुलेटरी आयोग जेएंडके, मोहम्मद अशरफ शेख अतिरिक्त उपायुक्त अनंतनाग, इंद्रजीत सिंह उपायुक्त राज्य कर (रिकवरी) जम्मू, राजीव कुमार अतिरिक्त सचिव कौशल विकास विभाग, राकेश दुबे संयुक्त सहकारिता (बैंकिंग व वित्त) जेएंडके, अनिरुद्ध राय उप जिला चुनाव अधिकारी उधमपुर, विशाल सिंह परिहार राजस्व अर्टानी, मंडलायुक्त जम्मू, ओम प्रकाश उप जिला चुनाव अधिकारी डोडा, जितेंद्र पाल सिंह एफएम डीआईसी कठुआ, जगदीप सिंह पीएम डीआईसी डोडा, कुनाल सिंह बीडीओ नड्ड और चेतन शर्मा बीडीओ पुंछ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed