फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Jammu News: इस बार भी दो माह से अधिक की अमरनाथ यात्रा कराने की तैयारी

विज्ञापन
amarnath yatra
- आज हो सकती है यात्रा तिथियों की घोषणा, अप्रैल से पंजीकरण संभव
विज्ञापन

- पवित्र गुफा सहित अन्य ट्रैक पर बर्फ हटाने के लिए निविदाएं जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के ठीक बाद अमरनाथ यात्रा का आगाज होगा। इस बार भी यात्रा की अवधि दो माह से अधिक रखने की तैयारी की जा रही है। राजभवन में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बुधवार शाम को अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें यात्रा तिथियों की घोषणा की जा सकती है। बोर्ड ने पवित्र गुफा सहित अन्य ट्रैक पर बर्फ हटाने और दूसरे कार्यों के लिए निविदाएं भी जारी की गई हैं। इसमें अप्रैल-मई के बीच बर्फ हटाकर यात्रा की तैयारियां की जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार, राजभवन में शाम चार बजे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। तिथियां घोषित होने के बाद अप्रैल में अग्रिम यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर के निर्धारित अस्पतालों में यात्रियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम मार्ग से दैनिक आधार पर 10-10 हजार यात्रियों को पवित्र गुफा की ओर रवाना करने की अनुमति दी जाती है। देशभर की 500 से अधिक बैंक शाखाओं में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण होता है।
विज्ञापन

---------------
यात्री सुविधाएं बढ़ाने का काम जारी
आगामी यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों की संख्या बढ़ाने के यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में श्रीनगर में यात्री निवास के निर्माण का काम चल रहा है। यात्रा के दौरान बरसात के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का बंद रहना बड़ी चुनौती रहता है। इस बार ऐसे हालात में हजारों यात्रियों को जम्मू से श्रीनगर तक रास्ते में ठहराने के लिए उचित व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
2023 में आए थे 4.45 लाख श्रद्धालु
वर्ष 2023 की 62 दिन की रिकाॅर्ड यात्रा में 4.45 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। जबकि 2011 में सर्वाधिक 6.36 लाख और 2012 में 6.20 लाख यात्री पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed