फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Jammu News: बारिश के साथ बरसा आस्था का उत्साह

विज्ञापन
amarnath yatra
- अमरनाथ यात्रा के लिए 2549 और श्रद्धालुओं को टोकन जारी, 1705 ने कराया तत्काल पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह बरकरार है। मंगलवार सुबह नौ से 10 बजे तक झमाझम बारिश के बीच भी सरस्वती धाम से टोकन पाने के लिए तीर्थयात्री जयकारे लगाते हुए कतार में जमे रहे। यहां कुल 2549 टोकन जारी किए गए। इनमें पहलगाम मार्ग से 1710 और बालटाल मार्ग से 839 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाएंगे। तत्काल पंजीकरण केंद्रों पर 1705 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। इन पर पहलगाम मार्ग से जाने के लिए 1019 और बालटाल के लिए 686 यात्रियों ने तत्काल पंजीकरण कराया।

पंचायत भवन में स्थापित तत्काल पंजीकरण केंद्र पर कुल 569 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ। यहां से पहलगाम मार्ग के लिए 352 और बालटाल मार्ग के लिए 217 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया। वैष्णवी धाम में 531 श्रद्धालुओं का तत्काल पंजीकरण हुआ। पहलगाम मार्ग के लिए 280 और बालटाल मार्ग के लिए 251 यात्रियों ने तत्काल पंजीकरण करवाया। महाजन सभा में कुल 426 यात्रियों ने तत्काल पंजीकरण कराया। यहां से पहलगाम मार्ग के लिए 196 पुरुष और 29 महिलाओं ने तत्काल पंजीकरण कराया हैं, जबकि बालटाल मार्ग के लिए 135 पुरुष और 66 महिलाएं यात्रा पर रवाना होंगी। गीता भवन और राम मंदिर में साधु-संतों का तत्काल पंजीकरण हुआ। राम मंदिर में कुल 139 साधु-संतों और गीता भवन में 40 का तत्काल पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed