फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Jammu News: अमरनाथ यात्रियों को भगवती नगर यात्री में निवास में रात 10 बजे तक मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
amarnath yatra
जम्मू। देशभर से आने वाले अमरनाथ यात्रियाें के लिए इस बार कुछ राहत है। भगवती नगर के आधार शिविर में इस बार रात के समय प्रवेश करने का समय 10 बजे तक होगा। पिछले वर्ष 9 बजे तक था। यह बदलाव यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए किया गया है, ताकि उन्हें दरबदर न होना पड़े। अधिक से अधिक यात्रियाें को अंदर जगह दी जा सके। रात के समय पहुंचने के बाद उन्हें होटलों और अन्य जगहों पर रुकना पड़ता था।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के एसएसपी फैजल कुरैशी का कहना है कि इस बार भगवती नगर में प्रवेश का कट आफ टाइम 10 बजे किया गया है। इससे काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके अलावा अमरनाथ यात्रियों को लखनपुर में ही दस्तावेज चेक करके एक स्टीकर लगाकर छोड़ा जाएगा, ताकि रास्ते में कहीं भी उनको बार-बार जांच के लिए नहीं रोका जाए। इसके अलावा यात्रा का जत्था सुबह 4 बजे और 5 बजे छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed