{"_id":"661dce38e7d557bf530dec56","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1006-341118-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा : देशभर में बम-बम भोले के\n\nजयकारों के साथ अग्रिम यात्री पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा : देशभर में बम-बम भोले के जयकारों के साथ अग्रिम यात्री पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जम्मू-कश्मीर की 21 बैंक शाखाओं में पहुंचे शिव भक्त, ऑनलाइन प्रक्रिया भी जल्द होगी शुरू
- 29 जून से शुरू होगी 52 दिन की अमरनाथ यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देशभर की 540 बैंक शाखाओं में सोमवार से अमरनाथ यात्रा, 2024 के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया (ऑफलाइन) शुरू की गई। जम्मू-कश्मीर की अधिकृत 21 बैंक शाखाओं में भी बम-बम भोले के जयघोष के साथ पंजीकरण करवाने के लिए शिव भक्त पहुंचे। प्रदेश में जम्मू-कश्मीर बैंक (जेके बैंक), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में पंजीकरण हो रहा है, जबकि देश के अन्य राज्यों में इन बैंकों के साथ यस बैंक में भी यात्री पंजीकरण किया जा रहा है। इस साल 52 दिन की अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगी। ऑनलाइन यात्री पंजीकरण प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
अग्रिम यात्री पंजीकरण शुरू होने के साथ अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों में अधिकृत चिकित्सा केंद्रों में तीर्थ यात्री पहुंचने लगे हैं। सोमवार की सुबह जम्मू शहर की अधिकृत बैंक शाखाएं खुलते ही शिवभक्तों की भीड़ पहुंच गई थी। बैंक शाखा प्रबंधकों की ओर से भी पहले दिन भक्तों के स्वागत के लिए तैयारी की गई थी। उनका बैंकों में स्वागत किया गया। जय बाबा बर्फानी के जयघोष के बीच बैंक शाखाओं में पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह भी देखते ही बना।
पीएनबी शाखा रिहाड़ी जम्मू में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पहुंचे डिप्टी जनरल मैनेजर राकेश शर्मा और चीफ मैनेजर अश्विनी कुमार बबोरिया ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी अग्रिम पंजीकरण के दौरान श्रद्धालुओं के आधार लिंक बायोमीट्रिक किए जा रहे हैं। हमारी शाखा में पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए दैनिक आधार पर 20-20 का कोटा रखा गया है। प्रत्येक पंजीकरण के लिए 150 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। पंजीकरण के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी है। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से दैनिक आधार पर 10-10 हजार श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर भेजने की अनुमति दी जाती है। इस बार यात्रा के दौरान खराब मौसम, किसी भी प्राकृतिक आपदा या अन्य समस्याओं से निपटने के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे। जम्मू, रामबन और श्रीनगर में आपात स्थिति में यात्रियों को ठहराने के लिए मजबूत प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए यात्री निवास स्थलों का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -
जम्मू-कश्मीर की अधिकृत बैंक शाखाएं
जम्मू-कश्मीर बैंक की डोडा, बख्शीनगर, गांधीनगर, रेजीडेंसी रोड, बिलावर, पुंछ, राजोरी, रामबन, कर्ण नगर, श्रीनगर, उधमपुर (मुख्य), किश्तवाड़ शाखा अधिकृत की गई है। पंजाब नेशनल बैंक की अखनूर जम्मू, रिहाड़ी चौक-69, बीसी रोड रिहाड़ी, कालेज रोड कठुआ, होटल अंबिका कटड़ा, मेन बाजार रियासी, वार्ड -2 नेशनल हाईवे सांबा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जम्मूतवी शाखा को अधिकृत किया गया गया है।