{"_id":"6685fd0f047fe682060245e8","slug":"amarnath-yatra-jammu-news-c-10-1-jam1005-393250-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्राः ड्यूटी के चलते निकाह के लिए नहीं ली\n\nछुट्टी, मोबाइल पर कहा - कबूल है...कबूल है...कबूल है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्राः ड्यूटी के चलते निकाह के लिए नहीं ली छुट्टी, मोबाइल पर कहा - कबूल है...कबूल है...कबूल है...
विज्ञापन
- नुनवान आधार शिविर में सुपरवाइजर तैनात फैजल अहमद ने निजी जिंदगी से ज्यादा कर्तव्य को दी अहमियत
संवाद न्यूज एजेंसी
पहलगाम। श्री अमरनाथ यात्रा में बुधवार को कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल देखने को मिली। अनंतनाग जिले के पहलगाम के नुनवान आधार शिविर में ड्यूटी पर तैनात स्वच्छता सुपरवाइजर ने छुट्टी न लेकर वर्चुअल निकाह की रस्में निभाईं। मोबाइल पर ही कबूल है... कबूल है... कबूल है... कहकर निकाह पूरा किया।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा निवासी फैजल का तीन जुलाई को निकाह तय हुआ था, लेकिन अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी होने के कारण वह घर नहीं गए और उन्होंने कैंप में ही रहकर अपना काम जारी रखने का फैसला किया। ड्यूटी के दौरान ही ग्रामीण स्वच्छता, ग्रामीण विकास विभाग और सेवा प्रदाताओं ने निकाह के लिए एक छोटा सा समारोह आयोजित किया। मौके पर मौजूद लोगों के लिए चाय, मिठाई और बिस्कुट की व्यवस्था की गई। काजी ने मोबाइल पर ही निकाह की रस्म पूरी करवाई।
महानिदेशक (डीजी) ग्रामीण स्वच्छता अनु मल्होत्रा ने इस खास मौके पर फैजल अहमद को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि फैजल का समर्पण स्वच्छता मिशन की सफलता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका को दर्शाता है। हमें फैजल की प्रतिबद्धता और उनके द्वारा दी जा रही अनुकरणीय सेवा पर गर्व है।
विज्ञापन
ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) मुदासिर गुल ने कहा, सुचारु तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने की अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए फैजल अहमद ने निकाह के लिए घर जाने के बजाय आधार शिविर में रहकर ड्यूटी को अहमियत दी। यहां उपस्थित लोगों ने उनका मनोबल बढ़ाने के लिए एक यादगार समारोह सुनिश्चित किया। मुदासिर ने कहा, हम सुपरवाइजर को हार्दिक बधाई देते हैं और उनके व उनकी पत्नी के लिए जीवन भर खुशियां, संतुष्टि की कामना करते हैं। यह अनूठी मिसाल हमारे समुदाय के भीतर प्रतिबद्धता का एक शानदार उदाहरण बनी रहेगी।