फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

2012 के बाद अमरनाथ यात्रियों का आंकड़ा 4 लाख लाख भी नहीं पहुंचा

विज्ञापन
amarnath yatra
जम्मू। सरकार ने वर्ष 2021 की अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही यात्रा में सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का रिकॉर्ड इस साल भी टूटने से रह गया। 2011 में 6.34 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। 2012 में 6.21 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, लेकिन इसके बाद आज तक यह आंकड़ा 4 लाख तक भी नहीं पहुंचा है। हर साल किसी न किसी तरीके से यात्रा किसी वजह से प्रभावित रही है। पिछले तीन साल से तो यात्रा पूरी हुई ही नहीं। दो साल तो कोविड महामारी के चलते यात्रा रद्द कर दी गई, जबकि 2019 में प्रदेश में हटे अनुच्छेद 370 का असर यात्रा रहा। प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यात्रा को तो जैसे नजर ही लग गई है। साल भर हमें इससे उम्मीद होती है, लेकिन हर साल कुछ न कुछ हो जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2011 में 6.34 लाख, 2012 में 6.21 लाख, 2013 में 3. 53 लाख, 2014 में 3. 72 लाख, 2015 में 3.52 लाख, 2016 में 3.20 लाख, 2017 में 2.60 लाख, 2018 में 2.85 लाख, 2019 में 2.42 लाख और 2020 और 2021 में यात्रा हुई ही नहीं। 2011 में बना रिकॉर्ड आज तक टूट नहीं पाया है।
विज्ञापन

टूरिज्म फेडरेशन के चेयरमैन राजेश गुप्ता का कहना है कि यात्रा से बहुत से लोग जुड़े होते हैं। प्रदेश का ट्रांसपोर्ट, होटल सेक्टर, पर्यटन कारोबार इस पर निर्भर है, लेकिन 2012 से लगातार यात्रा में गिरावट ही रही है। किसी वर्ष भी 4 लाख से अधिक का आंकड़ा तक पार नहीं जा रहा। निश्चित तौर पर यात्रा कम है तो इसका असर कारोबार पर तो पड़ता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed