फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

भगवती नगर यात्री निवास में ठहर सकेंगे 5000 भक्त

विज्ञापन
amarnath yatra
जम्मू। अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरो पर है। इस साल 6 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में आवास क्षमता 2 हजार से बढ़ाकर 5 हजार करने की योजना है। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 7000 स्कवेयर फुट हाल का निर्माण करवाना प्रस्तावित है, इसमें 500 यात्रियों को ठहराया जा सकेगा। इस हाल पर 174 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा साथ वाली 40 कनाल भूमि पर पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) विभाग की ओर से शेड का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बिजली, पानी, मोबाइल शौचालय, चार्जिंग प्वाइंट आदि सुविधाओं से लैस आवास में 3 हजार यात्रियों को ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ आधार शिविर भगवती नगर का दौरा कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। बताया गया कि यात्री निवास में 13 हाल में एक समय 1500 यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था है। इसमें अटैच बाथरूम व अन्य सुविधाएं हैं। जिला उपायुक्त ने अधिकारियों से यात्री निवास के आसपास अतिरिक्त आवास के लिए जगह की शिनाख्त करने को कहा। आधार शिविर में चौबीस घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम यात्री पंजीकरण 1 अप्रैल से
जम्मू। कोविड संकट के बीच जम्मू-कश्मीर के मान्यता प्राप्त अस्पतालों में अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) के लिए यात्री पहुंच रहे हैं। इन्हीं प्रमाणपत्र के आधार पर आगामी एक अप्रैल से शुरू हो रहा अग्रिम यात्री पंजीकरण होगा। हेलिकाप्टर से यात्रा करने वालों के लिए अग्रिम पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी, लेकिन उन्हें भी सीएचसी लेना होगा। पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त अस्पतालों से 15 मार्च से जारी होने वाले सीएचसी वैध माने जाएंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने शनिवार को अग्रिम यात्री पंजीकरण की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवाल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हरबख्श सिंह ने बताया कि पिछले दो हफ्ते से अस्पताल में सीएचसी बनाए जा रहे हैं और प्रतिदिन 2-3 लोग पहुंच रहे हैं। पारंपरिक बालटाल और चंदनबाड़ी ट्रैक से 1 अप्रैल को देशभर की 446 बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 316 पंजाब नेशनल बैंक, 90 जम्मू कश्मीर बैंक और 40 येस बैंक की शाखाओं में पंजीकरण होगा। यात्रियों को दिन और रूट के हिसाब से यात्रा की अनुमति दी जाएगी, इसके लिए अलग अलग रंग से यात्री पंजीकरण जारी किए जाएंगे। यात्रा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिया गया है। सीईओ ने बताया कि 13 वर्ष से कम, 75 वर्ष से अधिक और छह सप्ताह की गर्भवती महिला को यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। असेस कंट्रोल गेट बालटाल और चंदनबाड़ी में यात्रियों के यात्री परमिट की बारीकी से जांच की जाएगी और निर्धारित तिथि के हिसाब से ही उन्हें आगे छोड़ा जाएगा। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को यात्रा से पूर्व सुरक्षा के उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed