फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra helicopter service: LG manoj sinha inaugurates helicopter services for Amarnath Yatra from Srinagar

Amarnath Yatra Helicopter Service: श्रीनगर से अब एक ही दिन में कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा, हेलिकॉप्टर सेवा के लिए एलजी ने ऑनलाइन पोर्टल किया शुरू

Thu, 16 Jun 2022 01:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 01:02 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को श्रीनगर से अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने कहा कि कई लोग एक दिन में ही यात्रा करके वापस लौटना चाहते हैं, उनके लिए ये सेवा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।  

विज्ञापन
Amarnath Yatra helicopter service: LG manoj sinha inaugurates helicopter services for Amarnath Yatra from Srinagar
हेलीकॉप्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए अमरनाथ यात्रा सुगम बनाने में इस साल हवाई सेवा अहम होगी। पहली बार श्रीनगर से पंचतरणी तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। इससे अमरनाथ यात्री एक ही दिन में बाबा बर्फानी के दर्शन कर श्रीनगर लौट सकेंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलिकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था

उपराज्यपाल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा को सुगम बनाने और बेहतर संपर्क के लिए श्रीनगर से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने का लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। अब शिव भक्त हवाई सेवा के लिए श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। पहली बार श्रद्धालु आसानी से श्रीनगर से पंचतरणी तक यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन

पवित्र गुफा में दर्शन कर एक ही दिन में वापस आ सकते हैं

वे पवित्र गुफा में दर्शन कर एक ही दिन में वापस आ सकते हैं। उन्होंने तीर्थ यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त और सुरक्षित ऑनलाइन हेलिकॉप्टर बुकिंग सेवा सुनिश्चित करने के लिए श्राइन बोर्ड और एनआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब यात्रियों के लिए 11 हेलिकॉप्टर उपलब्ध होंगे

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने बताया कि पहले दो क्षेत्रों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं थीं, लेकिन अब अमरनाथ यात्री चार क्षेत्रों (आने-जाने) में हवाई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसमें श्रीनगर से नीलग्राथ, श्रीनगर से पहलगाम, नीलग्राथ से पंचतरणी और पहलगाम से पंचतरणी तक कुल 11 हेलिकॉप्टर यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे।


श्रीनगर से दो नए सेक्टरों के जुड़ने से उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो एक ही दिन में यात्रा पूरी करके घर लौट सकते हैं। यह सुविधा उन भक्तों के लिए भी उपलब्ध है जो केवल एक ही रास्ते से यात्रा करना चाहते हैं। 

यह होगा हेलिकॉप्टर का किराया

श्रीनगर से नीलग्राथ तक का एकतरफा किराया 11,700 रुपये, श्रीनगर से पहलगाम का 10,800, नीलग्राथ से पंचतरणी का 2800 और पहलगाम से पंचतरणी का किराया 4200 रुपये निर्धारित किया गया है।

30 जून से अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी

हेलिकॉप्टर बुकिंग पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, राज्य इकाई देहरादून, उत्तराखंड द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। आगामी 30 जून से अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी। इस साल रिकॉर्ड यात्रियों के आने की संभावना के मद्देनजर पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed