फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra form may change board preparing on different plans to workout

बदल सकता है अमरनाथ यात्रा का स्वरूप, कोरोना संकट के कारण बोर्ड ने बनाईं नईं योजनाएं

Tue, 19 May 2020 08:17 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 19 May 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra form may change board preparing on different plans to workout
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट के बीच अमरनाथ यात्रा 2020 का स्वरूप बदल सकता है। मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से बोर्ड ने कई प्लान तैयार किए हैं, जिन पर चर्चा हो रही है। भविष्य के हालात को ध्यान में रखते हुए इन प्रस्तावों पर काम किया जा सकता है। 

विज्ञापन


इसमें यात्रा को देरी से शुरू करके उसकी अवधि को कम करना, यात्रियों की सीमित संख्या, हेलीकाप्टर से ही यात्रा करवाना, यात्रा आयु सीमा में बदलाव करना आदि शामिल हैं। आगामी 23 जून को अमरनाथ यात्रा को शुरू करना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक यात्री पंजीकरण ही शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों के अनुसार लोगों की आस्था और मौजूदा कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए चार-पांच प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक रूट बालटाल और पहलगाम रहता है और यह दोनों ही कश्मीर में स्थापित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में मौजूदा कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिससे यात्रा को निर्धारित समय पर शुरू कर पाना मुश्किल दिख रहा है। इसे देखते हुए यात्रा को देरी से शुरू करके इसे सीमित किया जा सकता है। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते अभी तक तीन बार यात्री पंजीकरण की तिथि स्थगित हो चुकी है। जिसके कारण यात्रा को लेकर अभी संशय बना हुआ है।


सिर्फ युवाओं को मिल सकती है यात्रा की अनुमति
कोरोना संक्रमण से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक खतरा बताया गया है, जिससे यात्रा की आयु सीमा में बदलाव करके सिर्फ युवाओं को ही यात्रा की अनुमति दी जा सकती है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार सभी योजनाओं पर विचार किया जा रहा है और भविष्य में परिस्थितियों के हिसाब से यात्रा पर काम किया जाएगा। हालांकि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा को रद्द करने का भी संकेत दे चुका है, लेकिन बोर्ड ने अपनी एक बैठक में इस फैसले को वापस ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed