फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra; Five Registration Centre Soon Start in City

Jammu News: शहर में पांच तत्काल पंजीकरण केंद्र स्थापित होंगे

विज्ञापन
Amarnath Yatra; Five Registration Centre Soon Start in City
-टोकन पर तिथि और रूट के मुताबिक होगा अमरनाथ यात्रियों का पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2024 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आगामी दिनों में देशभर से शिवभक्तों का शहर में पहुंचना शुरू हो जाएगी। आगामी 29 जून से शुरू हो ही अमरनाथ यात्रा के लिए शहर में पांच तत्काल पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ एक टोकन केंद्र स्थापित होगा। टोकन पर निर्धारित तिथि और रूट के हिसाब से तीर्थ यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ निर्धारित बैंक शाखाओं और आनलाइन मोड पर अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू शहर में वैष्णवी धाम, पंचायत भवन (रेलवे स्टेशन के पास), महाजन हाल में तीर्थ यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ राम मंदिर और गीता भवन में साधुओं के लिए पंजीकरण होगा। रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। इन्हीं टोकन के आधार पर यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण केंद्रों को स्थापित किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से साधु-संत जम्मू पहुंच गए हैं। पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में साधु संत पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। यहीं से यात्रा के लिए साधु संतों को रवाना किया जाता है। तत्काल पंजीकरण केंद्रों और संबंधित मंदिरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

12 फुट लंबी जटाओं वाले सुखदेव महाराज पहुंचे
पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में साधु संत आना शुरू हो गए हैं। अभी तक 75 से अधिक साधु- साध्वियां राम मंदिर में पहुंच चुके हैं। कोलकाता से आए सुखदेव महाराज ने बताया कि वह चार साल से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। वह बचपन से ही साधु बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने कभी भी बाल नहीं कटवाए और आज उनकी जटाएं 12 फुट तक लंबी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी आस्था का तरीका है। मेरे बाबा की लंबी जटाएं थीं उनको ध्यान में रखते हुए मैंने भी जटाएं रखना शुरू कर दीं, जो आज विशाल रूप ले चुकी हैं। मैं अपनी जटाओं को एक बच्चे की तरह ध्यान रखता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोले बाबा की नजरों में सब एक हैं : साध्वी रानी शेट्टी
वहीं, बाबा के दर्शन करने पहुंची किन्नर साध्वी रानी शेट्टी ने कहा कि वह आठवीं बार पवित्र गुफा में दर्शन के लिए जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया हमारे साथ जैसा भी बर्ताव करे लेकिन मेरे बाबा ने कभी भी हम में भेदभाव नहीं किया है। इसलिए मैं बाबा से मिलना का एक भी मौका नहीं छोड़ती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed