फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Devotees multi-layered security, companies of paramilitary forces started reaching Jammu

Amarnath Yatra 2023: भक्तों को मिलेगी बहुस्तरीय सुरक्षा, जम्मू पहुंचने लगी अर्धसैनिक बलों की कंपनियां

Mon, 19 Jun 2023 01:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 01:58 AM IST
सार

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उच्च स्तरीय बैठक में अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उत्तरी तथा दक्षिणी यात्रा रूट के बारे में विस्तार से जाना। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Devotees multi-layered security, companies of paramilitary forces started reaching Jammu
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : ट्वीटर

विस्तार

अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब 12 दिन शेष हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की कंपनियां जम्मू पहुंचने लगी हैं। इन कंपनियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा। सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी की कुछ कंपनियां जम्मू पहुंच गई हैं, जिन्हें धीरे-धीरे तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह सुरक्षाबल सिर्फ अमरनाथ यात्रा रूट और शिविरों में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सीमावर्ती गांवों में भी तैनात किए जाएंगे। इसी बीच उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। साथ ही बीकन से यात्रा मार्ग की तैयारी की जानकारी ली।
विज्ञापन


यात्रा की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। उत्तरी कमान प्रमुख ने उच्च स्तरीय बैठक में उत्तरी तथा दक्षिणी यात्रा रूट पर सुरक्षा स्थिति व तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी हितधारकों से यात्रा की तैयारियों से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं। प्रोजेक्ट बीकन के मुख्य अभियंता से यात्रा मार्ग को तैयार करने के बाबत भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हिदायत दी कि सभी एजेंसियां, जिला प्रशासन तथा सभी हितधारक मिलकर काम करें, जिससे यात्रा को सफल बनाया जा सके। इस बात का ख्याल रखा जाए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, हेलीपैड, आवासीय व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति में रेस्क्यू टीमों की तैनाती पर रणनीति बनाई गई। उत्तरी कमान प्रमुख ने पंजतरणी का किया दौरा उत्तरी कमान प्रमुख ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित पंजतरणी का दौरा किया और वहां तैनात जवानों से बातचीत भी की।  

200 से ज्यादा नदी-नालों पर नजर

सूत्रों के अनुसार जम्मू, सांबा व कठुआ जिलों में बसंतर, उज्ज, तवी व चिनाब दरिया समेत करीब 200 नदी-नाले सीधे पाकिस्तान जाते हैं। यहां से भी घुसपैठ की आशंका रहती है। इन जगहों को भी पुलिस अर्धसैनिक बल, सेना और बीएसएफ के साथ मिलकर कवर कर रही है।

इन इलाकों में सेना, बीएसएफ, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से एंटी ड्रोन तंत्र भी स्थापित किया गया है। क्योंकि इन तीनों जिलों की इन नदी-नालों के ऊपर से ड्रोन के जरिए हथियार गोला बारूद पहुंचाने और हमलों के पूर्व में प्रयास हो चुके हैं।

130 से अधिक सीमावर्ती गांवों में सुरक्षाबलों की तैनाती 

 सूत्रों के अनुसार जम्मू, सांबा और कठुआ में 130 से अधिक सीमावर्ती गांवों के नाकों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है। ये ऐसे स्थान हैं, जहां से सीमा पार से आतंकियों के  घुसपैठ कर शहर के अंदर तक पहुंचने की आशंका है।



आगामी सप्ताह तक सभी स्थानों पर तैनाती हो जाएगी। जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि सभी खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed