फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: 5.10 lakh devotees visited Baba Barfani, Amarnath Yatra ended

Amarnath Yatra: 5.12 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, छड़ी मुबारक पूजा के साथ अमरनाथ यात्रा खत्म

Tue, 20 Aug 2024 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 03:57 AM IST
सार

इस वर्ष 5.12 लाख श्रद्धालुों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पवित्र छड़ी मुबारक अगले कुछ दिनों में गुफा से श्रीनगर में आधार शिविर वापस लाई जाएगी। 29 जून को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में झंडी दिखाकर यात्रा की शुरूआत की थी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: 5.10 lakh devotees visited Baba Barfani, Amarnath Yatra ended
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

विस्तार

श्रावण पूर्णिमा व रक्षा बंधन के अवसर पर सोमवार को पवित्र गुफा में छड़ी मुबारक की पूजा के साथ 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का सोमवार को समापन हो गया। इस वर्ष 5.12 लाख श्रद्धालुों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। भगवान शिव की चांदी से बनी छड़ी मुबारक दोपहर को पवित्र गुफा में पहुंची थी। इस मौके पर दशनामी अखाड़ी के प्रमुख महंत दीपेंद्र गिरि ने वहां छड़ी की पूजा की।

विज्ञापन


पवित्र छड़ी मुबारक अगले कुछ दिनों में गुफा से श्रीनगर में आधार शिविर वापस लाई जाएगी। 29 जून को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में झंडी दिखाकर यात्रा की शुरूआत की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एमआरटी को यात्रियों की सुरक्षा में तैनात किया गया
इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्वतीय बचाव दल (एमआरटी) को यात्रा शुरू होने से लगभग एक सप्ताह पहले 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की ओर जाने वाले दोहरे रास्तों पर तैनात किया गया था। आठ एमआरटी को 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग पर व पांच एमआरटी को 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग पर तैनात किया गया था। इस बार मौसम के कारण दो बार यात्रा रोकी गई।

2012 में 6.35 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे हिमलिंग के दर्शन
जानकारी के अनुसार, इस साल 5.10 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके पहले 2008 में 5.33 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। वर्ष 2012 में ऑलटाइम 6.35 लाख का रिकाॅर्ड बना था। 2011 में 6.21 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की। वर्ष 2004 में चार लाख, 2005 में 3.88 लाख, 2006 में 3.47 लाख, 2007 में 2.96 लाख, 2009 में 3.81 लाख, 2010 में 4.55 लाख, 2013 में 3.54 लाख, 2014 में 3.72 लाख, 2015 में 3.52 लाख, 2016 में 2.21 लाख, 2017 में 2.60 लाख, 2018 में 2.85 लाख, 2019 में 3.43 लाख, 2020 में 3.04 लाख और 2023 में 4.50 लाख श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed