{"_id":"6662f33063f941dff703b164","slug":"amarnath-yatra-2024-companies-of-paramilitary-forces-to-start-arriving-within-week-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: एक हफ्ते तक पहुंचने लगेंगी अर्धसैनिक बलों की कंपनियां, 20 हजार सुरक्षाकर्मी पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: एक हफ्ते तक पहुंचने लगेंगी अर्धसैनिक बलों की कंपनियां, 20 हजार सुरक्षाकर्मी पहुंचेंगे
Fri, 07 Jun 2024 05:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2024 05:17 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में मौजूदा समय में करीब 50 हजार अर्धसैनिक बल पहले से ही प्रदेश में मौजूद हैं। जबकि 20 हजार सुरक्षाकर्मियों को और लाया जाएगा।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा 2024 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करना और रिपोर्ट लेना शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक देश के विभिन्न कोनों से अर्धसैनिक बलों की कंपनियां पहुंचने लगेंगी।
विज्ञापन
मौजूदा समय में करीब 50 हजार अर्धसैनिक बल पहले से ही प्रदेश में मौजूद हैं। जबकि 20 हजार सुरक्षाकर्मियों को और लाया जाएगा। इनमें सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और अन्य शामिल हैं। जम्मू पुलिस कंट्रोल में कंपनियां रिपोर्ट करेंगी और इसके बाद इन्हें अलग अलग जगहों पर तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने अर्धसैनिक बलों की तैनाती के लिए जगह चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जहां पर इन कर्मियों को ठहराया जाएगा। अर्धसैनिक बलों की तैनाती सिर्फ अमरनाथ यात्रा रूट, आधार शिविरों पर ही नहीं होगी। बल्कि सीमांत इलाकों में भी होगी, क्योंकि अमरनाथ यात्रा के दौरान सीमा पार से अकसर आतंकी घुसपैठ की चुनौती रहती है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए थ्री टायर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। स्थानीय पुलिस मिलकर अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्रों को अपने अधीन लेगी। इसके अलावा तमाम भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी अर्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक हफ्ते तक बाहर से अर्धसैनिक बलों की कंपनियां पहुंचने लगेंगी। इनके आते ही तैनाती कर दी जाएगी। ताकि कश्मीर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से सुरक्षित माहौल बनाया जा सके।