फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Special commandos deployed on Jammu-Srinagar highway, training being given Udhampur

अमरनाथ यात्रा 2023: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्पेशल कमांडो होंगे तैनात, उधमपुर में दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Sat, 17 Jun 2023 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 10:25 AM IST
सार

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यात्री निडर होकर अमरनाथ यात्रा के लिए निकलें। इस बार यात्रा 62 दिन की है और ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Special commandos deployed on Jammu-Srinagar highway, training being given Udhampur
उधमपुर में प्रशिक्षण लेते कमांडो - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू से चिनैनी तक 80 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ की 137 बटालियन की तरफ से इस बार स्पेशल कमांडो तैनात किए जाएंगे। इन कमांडो को ओमाड़ा मोड़ स्थित कैंप में हर रोज अभ्यास करवाया जा रहा है। इनको अभ्यास के जरिए बताया जा रहा है कि इनको अमरनाथ यात्रा के दौरान किस तरह से यात्रियों सुरक्षा करनी है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि हम अपने क्षेत्र में चीड़िया तक को पर नहीं मारने देंगे। यात्री निडर होकर अमरनाथ यात्रा के लिए निकलें। इस बार यात्रा 62 दिन की है और ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। टिकरी से चिनैनी तक अमरनाथ यात्रा उधमपुर क्षेत्र से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ 137 बटालियन के पास है। सीआरपीएफ की 137 बटाालियन का मुख्यालय उधमपुर में मौजूद है। इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर राजमार्ग पर स्पेशल कमांडो तैनात किए जा रहे हैं। इनको अभ्यास उधमपुर में ही करवाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी देते हुए सैकेंड इन कमांड करतार सिंह ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा को लेकर बहुत अधिक तैयारी की है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और विशेष तौर स्पेशल कमांडों तैनात किए जा रहे हैं।

यह कमांडों इतने अधिक प्रशिक्षित हैं कि आपात स्थिति में दो दिन भूखे रह कर भी ड्यूटी पर तैनात रह सकते हैं। कमांडों सुरक्षा के साथ दुर्घटना या फिर अन्य आपात स्थिति में भी यात्रियों की मदद करेंगे। हमारी बटालियन जम्मू से चिनैनी तक करीब 80 किलोमीटर राजमार्ग पर सुरक्षा करेगी।

सीआरपीएफ का अमरनाथ यात्रियों को यही संदेश है कि आप निडर होकर अमरनाथ यात्रा पर आएं। हम अपने क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना नहीं होने देंगे। हम पूरी तैयारी के साथ दिन रात सुरक्षा करेंगे। हम हर समय अमरनाथ यात्रियों के साथ रहेंगे और अपने क्षेत्र में चिड़िया तक को पर नहीं मारने देंगे। उन्होंने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए जम्मू से अमरनाथ तक करीब 300 अलग अलग कंपनियां तैनात की गई हैं।  

लखनपुर-बनिहाल तक 50 एंबुलेंस कवर करेंगी

अमरनाथ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें आपात या अन्य परिस्थितियों में भक्तों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रवेशद्वार लखनपुर से बनिहाल तक 50 एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। कश्मीर संभाग के यात्रा रूट पर अलग से एबुलेंस की सेवाएं  ली जाएंगी। 



बताया जा रहा है कि जम्मू शहर के पांच तत्काल पंजीकरण केंद्रों पर 25 जून तक चिकित्सा स्टाफ नियुक्त कर दिया जाएगा। आधार शिविर भगवती नगर परिसर में स्थापित डिस्पेंसरी को चौबीस घंटे चालू रखा जाएगा। इसके लिए आगामी दिनों में डिस्पेंसरी में अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ तैनात किया  जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed