{"_id":"648bfdce638af63fa9023a6b","slug":"amarnath-yatra-2023-online-booking-of-helicopter-for-devotees-started-fare-not-increased-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2023: भक्तों के लिए हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, श्राइन बोर्ड ने नहीं बढ़ाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2023: भक्तों के लिए हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, श्राइन बोर्ड ने नहीं बढ़ाया किराया
Fri, 16 Jun 2023 11:45 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:45 AM IST
सार
Amarnath Yatra Helicopter Booking 2023: अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है। पहली बार 62 दिन की इस यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। लखनपुर से कश्मीर तक यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
विस्तार
अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग सेवा वीरवार से शुरू की गई है। यह सेवा श्रीनगर , बालटाल और पहलगाम से मिलेगी। इस सेवा के शुरू होने से बुजुर्ग लोगों को विशेष तौर पर राहत मिलेगी। इसके अलावा जिनके पास समय कम है वह भी इसका लाभ उठा सकते हैं। हालांकि इस बार देरी से ऑनलाइन हेलिकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू हो रही है।
विज्ञापन
इस बार राहत यह है कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने हेलिकॉप्टर टिकट की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, पिछले साल की दर्रों पर ही टिकट मिलेगी। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु अग्रिम पंजीकरण करवा चुके हैं। हेलिकॉप्टर की बुकिंग मान्यता प्राप्त एजेंटों और अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से होगी।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार, बालटाल रूट के लिए ग्लोबल वैक्ट्रा हेलिक्रॉप लिमिटेड व एरो एयरक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली जा रही हैं। इसमें एक तरफ से प्रत्येक यात्री से 2800 रुपये और दोनों तरफ के लिए 5600 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लिया जाएगा। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए हेरिटेड एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
इसमें एक तरफ के लिए एक यात्री से 4200 रुपये और दोनों तरफ के लिए 8400 किराया लिया जाएगा। इसके अलावा श्रीनगर से पवित्र गुफा के लिए आपरेटर एमएस पवन हंस लिमिटेड की सेवाएं ली जाएंगी। इसमें श्रीनगर-पहलगाम-श्रीनगर रूट के लिए 10800 और श्रीनगर-नीलग्रथ-श्रीनगर रूट के लिए 11700 रुपये किराया लिया जाएगा।
एक जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की सालाना यात्रा
मालूम हो कि इस बार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। पहली बार 62 दिन की इस यात्रा में रिकार्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। लखनपुर से कश्मीर तक यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य बुनियादी जरूरतों को पुख्ता बनाया जा रहा है।