फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Now condition of highway will be seen in Lakhanpur no hindrance in journey of pilgrims

अमरनाथ यात्रा: अब लखनपुर में ही दिख जाएगा हाईवे का हाल, भक्तों की यात्रा में नहीं पड़ेगा व्यवधान

Wed, 03 May 2023 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 03 May 2023 02:52 PM IST
सार

पहली बार नेशनल हाईवे के कुछ चिन्हित स्थानों पर एलईडी स्क्रीन डिस्पले की जाएंगी। यहां यात्रियों को लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक के मार्ग का हाल देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Now condition of highway will be seen in Lakhanpur no hindrance in journey of pilgrims
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर विभाग अपने अपने स्तर पर यात्रा को सुगम बनाने के लिए कदम उठा रहा है। इस क्रम में यातायात पुलिस ने दो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन


इनमें हाईवे पर तीन जगह हाईवे की स्थिति बताने वाली एलईडी स्क्रीन को लगाया जाएगा। वहीं, वाहनों की वन टाइम जांच के बाद एक स्टीकर जारी किया जाएगा। इसे वाहन पर चिपकाने के बाद उसे कहीं अन्य जगह दस्तावेज जांच के लिए नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन


पहली बार नेशनल हाईवे के कुछ चिन्हित स्थानों पर एलईडी स्क्रीन डिस्पले की जाएंगी। यहां यात्रियों को लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक के मार्ग का हाल देखने को मिलेगा। स्क्रीन पर 24 घंटे दिखाया जाएगा कि जम्मू से पवित्र गुफा तक के रास्ते में कहां-कहां पर मौसम साफ है और रास्ते का हाल क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने से यात्रियों का सफर सुगम होगा। अमूमन यात्री अपनी मर्जी से यात्रा के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में हाईवे पर रास्ता बंद होने की वजह से वह बीच रास्ते में ही फंस जाते हैं। एलईडी स्क्रीन की सेवा हाईवे के हाल की दुविधा को दूर करेगी।

एक जगह होगी वाहन के दस्तावेज की जांच

लखनपुर में अमरनाथ यात्रियों के वाहनों की जांच होगी। यहां वाहन के दस्तावेज जांचने के बाद एक स्टीकर जारी किया जाएगा। यह स्टीकर इस बात का प्रमाण होगा कि उक्त वाहन के सभी दस्तावेज हैं और इसे फिर आगे दस्तावेज जांच करने के लिए नहीं रोका जाएगा। एसएसपी फैजल कुरैशी का कहना है कि बहुत से यात्रियों की शिकायत रहती है कि उन्हें दस्तावेज जांच के नाम पर जगह-जगह यातायात कर्मी रोकते हैं। इस सुविधा से उन्हें राहत मिलेगी।


तीन स्थानों पर लगाई जाएगी एलईडी स्क्रीन

लखनपुर, नगरोटा और कुंजवानी इन तीन स्थानों पर मुख्य चौक पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। यहां पर हाईवे का हाल डिस्प्ले होगा। दरअसल, यही तीन प्रमुख चौक हैं, जहां से यात्रियों को जाना होता है। यात्रियों को जब पता चल जाएगा कि आगे हाईवे की स्थिति क्या है, तो वह तय कर सकेंगे कि उन्हें क्या करना है। -फैजल कुरैशी, एसएसपी, यातायात पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed