फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Jammu-Srinagar highway started echoing with cheers Bam-Bam Bhole

अमरनाथ यात्रा 2023: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, लंगर वाले ट्रक पहुंचने लगे कश्मीर

Sun, 25 Jun 2023 10:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 10:04 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब एक सप्ताह का समय ही बचा है। लंगर सेवा वाले वाहन जम्मू कश्मीर में पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही पूरा हाईवे बम-बम भोले के उद्घोष से गुंजायमान है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Jammu-Srinagar highway started echoing with cheers Bam-Bam Bhole
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचने लगे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पहली जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर लगाने वालों का श्रीनगर की तरफ जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज रसद के साथ कई ट्रक उधमपुर से होते हुए श्रीनगर की तरफ जा रहे हैं और इनमें सवार लंगर सेवा दल के सदस्य काफी ज्यादा जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इससे यात्रा शुरू होने से कुछ दिन पहले ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बम बम भोले, हर हर महादेव और जय बाबा बर्फानी-भूखे को अन्न और प्यासे को पानी, जैसे नारों से गूंजने लगा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भजनों के साथ भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए जखैनी क्षेत्र से होकर लंगर सेवा करने वालों के कुछ ट्रक गुजरे।
विज्ञापन


इनमें सवार लंगर सेवा के सदस्यों का कहना था कि वह कई सालों से लंगर सेवा करते आ रहे हैं, हालात जैसे भी रहे हों लेकिन उनके जोश में भोले बाबा के आशीर्वाद से कभी कमी नहीं आई है। इस बार भी जोश और उत्साह भरपूर है और भोले बाबा की मस्ती में दुनिया की चिंता दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा से पहले लंगर सेवा के लिए यहां आते हैं और यात्रा के समापन के बाद वापस घरों को लौटते हैं और पूरी यात्रा के दौरान वह सभी तरह की चिंताओं और परेशानियों से दूर भोले बाबा की मस्ती में चूर रहते हैं और यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों की पूरी तन मन से सेवा करते हैं।

वहीं लखनऊ से आए अविनाश विश्वकर्मा व अन्य ने कहा कि वह अपने दल के साथ आएं हैं, बालटाल उनका बेस कैंप है और वह पंचतरणी में लंगर लगाकर यात्रियों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे लगातार 34 साल से लंगर सेवा कर रहे हैं, सभी सेवादारों में काफी ज्यादा जोश व उत्साह है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भी अपील की कि बिना किसी डर और परेशानी के बाबा बर्फानी की यात्रा पर आएं और प्राकृतिक सौंदर्य के नजारों का आनंद लेते हुए भोले बाबा के दर्शन करें।

एडीजीपी ने रामबन में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ रामबन में अमरनाथ यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए रामबन जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एडीजीपी मुकेश सिंह ने चंद्रकोट, रामबन, रामसू और लांबर, बनिहाल का दौरा किया।

उनके साथ डीआइजी डोडा किश्तवाड़ रामबन रेंज डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा भी थीं। एडीजीपी ने सीआरपीएफ और सेना के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की और रास्ते में तैनात जनशक्ति को प्रदान की जाने वाली रसद के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने सुविधाजनक स्थानों पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों को अपने कर्त्तव्यों को अत्यंत सावधानी से निभाने के लिए कहा, ताकि तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालु हर तरह से आरामदायक और सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि तीर्थयात्रियों के साथ व्यवहार करते समय उनका आचरण लोगों के अनुकूल हो और उन्हें पूर्ण सुरक्षा और आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

इसके अलावा एडीजीपी ने एसएसपी रामबन को जवानों का ध्यान रखने और ड्यूटी के लिए रिपोर्टिंग करने वाले पीएएमएफ को हर संभव सहायता देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश आपदा राहत बल (यूटीडीआरएफ) कर्मियों को अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा।

तीर्थयात्रियों की यात्रा आरामदायक और सुरक्षित बनाएं: मंडलायुक्त

मंडलायुक्त रमेश कुमार ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ आधार शिविर भगवती नगर का दौरा कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा के लिए सभी इंतजाम पूरे करने को कहा।

संयुक्त निदेशक पर्यटन ने बताया कि यात्री निवास में सजावट और नवीनीकरण के कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित बनाया जाए। यात्रा के दौरान नियमित स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और अन्य रसद के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

सीआरपीएफ द्वारा मंडलायुक्त को सूचित किया गया कि सभी नाकों को मजबूत कर दिया गया है और यात्रा शुरू होने से पहले पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। जेएमसी आयुक्त ने बताया कि यात्री निवास और आसपास के क्षेत्र की नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त जनशक्ति (स्वच्छता कार्यकर्ता) तैनात किए गए हैं।



मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों से बैरिकेडिंग का काम जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने पार्किंग क्षेत्र, पंजीकरण केंद्रों के लिए स्थान, लंगर स्थलों आदि का निरीक्षण किया और यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed