फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Helicopter booking for Shiva devotees last week of May, passenger registration continues

Amarnath Yatra 2023: शिवभक्तों के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग मई आखिरी सप्ताह से, यात्री पंजीकरण को लेकर रुझान बढ़ा

Thu, 04 May 2023 01:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 01:45 AM IST
सार

हेलिकॉप्टरों की बुकिंग मान्यता प्राप्त एजेंटों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन की जाती है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार पिछले साल की हेलिकॉप्टर सेवा प्रदाताओं से अनुबंध का विस्तार किया गया है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Helicopter booking for Shiva devotees last week of May, passenger registration continues
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तैयारियां तेज की गई हैं। अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया के साथ मई के आखिरी सप्ताह से शिवभक्तों के लिए हेलिकॉप्टर ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू की जा रही है। इसमें बालटाल, पहलगाम और श्रीनगर रूट के लिए हेलिकॉप्टर सेवा चलेगी।

विज्ञापन


इस सेवा से खासतौर पर बीमार, बुजुर्ग लोगों को राहत मिलती है। जिससे उनका अमरनाथ यात्रा का सफर सुगम बनता है। इस साल हेलिकॉप्टर सेवा के लिए पिछले साल की दर्रे लागू होने की संभावना है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार अग्रिम यात्री पंजीकरण में भी एक लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है।
विज्ञापन


हेलिकॉप्टरों की बुकिंग मान्यता प्राप्त एजेंटों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन की जाती है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार पिछले साल की हेलिकॉप्टर सेवा प्रदाताओं से अनुबंध का विस्तार किया गया है। बालटाल रूट के लिए नीलग्रथ-पंजतरणी-नीलग्राथ का रूट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रूट के लिए ग्लोबल वैक्ट्रा हेलीक्रॉप लिमिटेड और एरो एयरक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली जा रही हैं। पिछले साल की दरों की बात करें तो इसमें एक तरफ से यात्रियों से 2800 रुपये और दोनों रूटों के लिए 5600 किराया लिया गया था। इसी तरह पहलगाम से पहलगाम-पंजतरणी-पहलगाम रूट रहता है।

इस रूट के लिए हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की सेवाएं ली जा रही हैं। इसमें पिछले साल एक तरफ के लिए 4200 और दोनों तरफ के लिए 8400 रुपये किराया निर्धारित किया गया था। इसके अलावा श्रीनगर रूट के लिए आपरेटर एम/एस पवन हंस लिमिटेड की सेवाएं ली जाएंगी।


इसमें श्रीनगर-पहलगाम-श्रीनगर रूट के लिए पिछले साल 10800 और श्रीनगर-नीलग्राथ-श्रीनगर रूट के लिए 11700 रुपये किराया निर्धारित किया गया था। श्राइन बोर्ड के पास बड़ी संख्या में किराये को लेकर यात्रियों द्वारा जानकारी मांगी जा रही है। बताया जा रहा है कि लगभग पिछले साल की तरह ही हेलिकॉप्टर सेवा के लिए दर्रे जारी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed