अमरनाथ यात्रा 2023: आधार शिविरों में तैनात रहेंगे पर्याप्त डॉक्टर, दवा और ऑक्सीजन सिलेंडरों की नहीं होगी कमी
उपराज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने बुधवार को बालटाल का दौरा कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सोनमर्ग में अधिकारियों के साथ बैठक में यात्रा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिवभक्तों को कोई परेशानी न आए इसके लिए बालटाल स्थित डीआरडीओ अस्पताल को 17 जून तक चालू कर दिया जाएगा।
आधार शिविर में डॉक्टर, दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं आने देने के निर्देश दिए गए हैं। आग बुझाने के उपकरणों की व्यवस्था के साथ ही तंबू लगाने के निर्देश दिए गए। बीआरओ यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्यों को पूरा करेगा।
उपराज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने बुधवार को बालटाल का दौरा कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने निरीक्षण के दौरान सोनमर्ग में अधिकारियों के साथ बैठक में यात्रा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली।
उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य सेवा, बिजली, संचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा ग्रिड और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं के लिए किए गए प्रबंधों का मूल्यांकन किया। कहा कि बीआरओ यात्रा शुरू होने से पहले सभी संसाधन जुटाने के साथ अन्य कार्यों को पूरा करे।
ऊंचाई वाले क्षेत्र में यात्रा के होने के कारण ऑक्सीजन का स्तर कम रहता है। इसलिए स्वास्थ्य सुविधाएं चौबीस घंटे सुनिश्चित हों। यात्रा मार्ग और रात की हवाई सेवाओं के लिए संचार सेवा सुनिश्चित बनाई जाए। यात्रा को सुविधाजनक, सुरक्षित और परेशानी मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभाग आवश्यक कदम उठाएं।
उन्होंने बालटाल के यात्रा आधार शिविर में कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यटन सचिव सैयद आबिद रशीद शाह, सचिव योजना, विकास व निगरानी विभाग राघव लंगर और श्यामबीर उपायुक्त गांदरबल मौजूद रहे।
16 डीएसपी बनाए उप कैंप निदेशक
श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए 16 डीएसपी को प्रतिनियुक्ति पर यात्रा अवधि के दौरान विभिन्न कैंपों में उप कैंप निदेशक नियुक्त किया गया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सभी को तत्काल प्रभाव से मूल स्थान छोड़कर बोर्ड के सीईओ को रिपोर्ट करने को कहा।
उप कैंप निदेशक बनाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों में जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, सतवीर सिंह, पंकज कुमार, मंजीत सिंह, शरत चंद्र सिंह, शंकर बहादुर, अब्दुल रहमान, मोहम्मद यूसुफ, अजय कुमार, सर्वजीत सिंह, नाज उल हुसैन, शबींद्र सिंह, प्रदीप कुमार, लतीफ अहमद खान शामिल हैं। ब्यूरो
युवा शक्ति ऊर्जा का अनंत स्रोत, नशे के खिलाफ अभियान में करें सहयोग
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को इंटरनेशनल यूथ हॉस्टल सोनमर्ग में जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स यूटी स्तरीय को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों से नशे के खिलाफ अभियान में शामिल होने और समाज से इस बुराई को खत्म करने में प्रशासन की मदद करने का आह्वान किया।