फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Difficulty in preparing Amarnath Yatra track, 20 feet of snow route

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा ट्रैक तैयार करने में आ रही परेशानी, मार्ग पर 15 से 20 फीट बर्फ मौजूद

Mon, 08 May 2023 04:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 04:46 AM IST
सार

पहलगाम से अमरनाथ यात्रा करीब 32 किलोमीटर और चंदनबाड़ी से 13 किलोमीटर है। दोनों रूट से बर्फ हटाने का काम एक से डेढ़ महीना पहले ही शुरू करना पड़ता है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Difficulty in preparing Amarnath Yatra track, 20 feet of snow route
सोशल मीडिया - फोटो : संवाद

विस्तार

कश्मीर में गर्मी के मौसम भी लगातार बारिश और बर्फबारी जारी है। मई माह में बर्फबारी होने से इस बार अमरनाथ यात्रा मार्ग में 15 से 20 फुट बर्फ जमा हो गई है। ऐसे में यात्रा के दोनों मार्ग से बर्फ हटाते वक्त पसीने छूटेंगे। अभी भी अमरनाथ गुफा के आसपास के इलाकों में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन


पहलगाम से अमरनाथ यात्रा करीब 32 किलोमीटर और चंदनबाड़ी से 13 किलोमीटर है। दोनों रूट से बर्फ हटाने का काम एक से डेढ़ महीना पहले ही शुरू करना पड़ता है। खासकर पहलगाम रूट से बर्फ हटाने में काफी वक्त लगता है। ऐसे में इस बार बर्फ हटाने में काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया है कि अब भी बारिश और बर्फबारी हो रही है। गुफा के आसपास तापमान काफी कम है, जो आने वाले एक महीने तक भी कम ही बढ़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक टिके रहेंगे बाबा बर्फानी

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल हिमलिंग भी काफी बड़ा होगा। साथ ही यह काफी समय तक टिका रह सकता है। इस बार यात्रा भी दो महीने से अधिक की है। ऐसे में दो महीनों तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed